Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जिले के किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद बीज उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें – कलेक्टर नम्रता जैन

नारायणपुर से संतोष नाग की रिपोर्ट
नारायणपुर से संतोष नाग की रिपोर्ट

जिले के सभी विद्यालयों में मनाया जाएगा शाला प्रवेश उत्सव आज से प्रारंभ 30 जून तक होगा आयोजन

नारायणपुर :—जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर नम्रता जैन की अध्यक्षता में साप्ताहिक समय-सीमा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। साथ ही लंबित प्रकरणों पर भी गहन चर्चा करते हुए उनके शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विभाग अपने-अपने कार्यों में तेजी लाएं और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी प्रकरण निर्धारित समय-सीमा से लंबित न रहे।

कलेक्टर नम्रता जैन ने जिले में किसानों को खेती के मौसम के दौरान पर्याप्त मात्रा में खाद एवं बीज उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक भंडारण एवं वितरण व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही खाद-बीज की उपलब्धता और वितरण पर नियमित निगरानी रखी जाए। कलेक्टर ने अधिकारियों की बैठक में कहा कि सुशासन तिहार के दौरान प्राप्त सभी आवेदनों का संबंधित विभाग गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करें।

उन्होंने निर्देश दिए कि लंबित प्रकरणों का समय-सीमा के भीतर निराकरण कर आवेदकों को त्वरित राहत प्रदान की जाए। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक प्रभावी रूप से पहुंचना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को मैदानी स्तर पर नियमित निरीक्षण करने तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियो को निर्देशित करते हुए कहा कि बस्तर मुन्ने अभियान में प्राप्त आवेदनों का सभी विभाग शतप्रतिशत निराकरण गंभीरता पूर्वक कराएं। 16 जून से नया शिक्षा सत्र प्रारंभ हो गया है जिले के सभी विद्यालयों में शाला प्रवेश उत्सव 30 जून तक मनाया जाएगा। कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से शिकायत, मांग संबंधी निराकरण अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए।


उन्होंने जिले के किसानों का एग्रीस्टेक पंजीयन शतप्रतिशत कराने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिये। समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने ग्रामीण क्षेत्र के हितग्राहियों का समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित पेंशन योजनाओं से लाभांवित करने गांवों में जाकर सर्वे करें। नियद नेल्लानार योजनांतर्गत राज्य सरकार द्वारा संचालित मूलभूत सुविधाओं को गांवों तक पहुंचाने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, उन्हें प्रति सप्ताह निरीक्षण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान गांवों में स्कूल, आंगनबाड़ी, राशन दुकान, पेंशन, वोटर आईडी, आयुष्मान कार्ड, आधारकार्ड, बैंक पासबुक और महतारी वंदन योजना से लाभांवित महिलाओं की जानकारी लेने के निर्देश दिये।


जिले के पहुंचविहीन क्षेत्रों में बरसात के पहले बरसात के पहले तीन माह का राशन उपलब्ध कराने के निर्देश जिला खाद्य अधिकारी को दिये। समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने जानकारी दिया कि नया शिक्षा सत्र प्रारंभ हो गया है। उन्होंने स्कूल आश्रमों में प्रवेश लेने वाले सभी विद्यार्थियों का मलेरिया जांच कराने के निर्देश जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दिये। उन्होंने बस्तर मुन्ने अभियान अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का पोर्टल में शतप्रतिशत अपलोड कराने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने जिले में चल रहे निर्माणाधीन कार्यों को एक सप्ताह के भीतर पूर्ण कराने के निर्देश दिये।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ आकांक्षा शिक्षा खलखो, अपर कलेक्टर बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई, एसडीएम ओरछा डॉ. सुमित गर्ग, एसडीएम अभयजीत मंडावी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास डॉ. राजेन्द्र सिंह, जनपद सीईओ सुनील कुमार सोनपिपरे, लोकेश चतुर्वेदी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

घर के आंगन में बुझ गई मासूम की जिंदगी, करंट ने छीनी 7 साल के बच्चे की सांस
आज फोकस में

घर के आंगन में बुझ गई मासूम की जिंदगी, करंट ने छीनी 7 साल के बच्चे की सांस

छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में जलभराव, बिजली गिरने की चेतावनी
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में जलभराव, बिजली गिरने की चेतावनी

रतनपुर में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले दो आदतन बदमाश गिरफ्तार
आज फोकस में

रतनपुर में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले दो आदतन बदमाश गिरफ्तार

जिला न्यायालय कोण्डागांव  लोक अदालत में 28 प्रकरण का सुलह समाधान से राशि 92,36,497 /- रूपये का अवार्ड पारित
आज फोकस में

जिला न्यायालय कोण्डागांव लोक अदालत में 28 प्रकरण का सुलह समाधान से राशि 92,36,497 /- रूपये का अवार्ड पारित

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर कोण्डागांव पुलिस द्वारा रंगोली, चित्रकला एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन
आज फोकस में

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर कोण्डागांव पुलिस द्वारा रंगोली, चित्रकला एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन

वर्षों की सेवा का स्वर्णिम सफर हुआ पूर्ण, विदाई की बेला में छलक पड़े जज़्बात
आज फोकस में

वर्षों की सेवा का स्वर्णिम सफर हुआ पूर्ण, विदाई की बेला में छलक पड़े जज़्बात

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp