Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कलेक्टर नम्रता जैन ने जनदर्शन में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

नारायणपुर से संतोष नाग की रिपोर्ट
नारायणपुर से संतोष नाग की रिपोर्ट

नारायणपुर:— कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्टर नम्रता जैन ने जिले के विभिन्न गांवों से पहुंचे नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और मांगें सुनीं। इस दौरान उन्होंने प्राप्त आवेदनों पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए और समस्याओं के जल्द समाधान का भरोसा दिलाया।


जनदर्शन में विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखीं। जनदर्शन में रेखा रामटेके ग्राम बिंजली द्वारा जीवन निर्पटन भत्ता दिलवाने, आन्ती मण्डावी ग्राम पागुंड स्टॉफ नर्स पद हेतु, अंजना नेताम परीयना दिव्यांग आवासीय विद्यालय गरांजी द्वारा ट्रांजिस्ट हॉस्टल में रूम आबंटित करने,

नमिता मण्डल ग्राम धौड़ाई द्वारा नक्सल पीड़ित परिवार को शासन द्वारा स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास बनाने हेतु भूमि प्रदाय करने, संतु नुरेटी ग्राम सरगीपाल द्वारा सड़क मरम्मत करने एवं बालेबेडा में पीएम जनमन आवास बनाने तथा ग्राम सरगीपाल में सांस्कृतिक घोटुल निर्माण जीर्णोद्वार हेतु स्वीकृति प्रदान करने, ग्रामवासी ग्राम पंचायत धौड़ाई ग्राम पंचायत धौड़ाई में नव निर्मित घोटुल में हेण्डपंप दिलाने, सरपंच ग्राम पंचायत सुलेंगा (धौ.) द्वारा प्राथमिक शाला मड़ागड़ा संकुल केन्द्र सुलेंगा (धौ.) में शिक्षक की पदस्थापना करने, सरपंच ग्राम पंचायत कन्हारगांव द्वारा ग्राम कन्हारगांव में नया सचिव नियुक्ति करने, गोमती देहारी द्वारा वर्ष 2023-24 का पुर्व कार्य का राशी भुगतान करने, टेटोबाई वैद्य ग्राम धौड़ाई द्वारा मेरे पूर्व का कास्त भूमि का पट्टा देने,

सरपंच गणेश कोर्राम ग्राम आदेर द्वारा ग्राम पंचायत आदेर के आश्रित ग्राम ढूटापारा में आदेर चौक से ढूटापारा तक 9 किलोमीटर सड़क के मुरमीकरण एवं आश्रित ग्राम ताडोपारा गोमंगल चौक से ताडोपारा तक 8 किलोमीटर तक सड़क के मुरमीकरण कार्य स्वीकृत कराने, मनोज कुमार भण्डारी मंगलू राम मण्डावी कलमानार द्वारा नक्सल समस्या खत्म होने उपरांत नक्सल पीड़ित परिवार को गांव में रहने से मना करने की शिकायत व सुरक्षा, सरपंच सुंरदलाल ग्राम पंचायत कुंदला द्वारा मिट्टी मुरूमीकरण रोड़ स्वीकृति करने तथा मिट्टी मुरूम रोड़ एवं मंदिर की स्वीकृति करने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किए गए। कलेक्टर ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए और आश्वस्त किया कि सभी आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।

घर के आंगन में बुझ गई मासूम की जिंदगी, करंट ने छीनी 7 साल के बच्चे की सांस
आज फोकस में

घर के आंगन में बुझ गई मासूम की जिंदगी, करंट ने छीनी 7 साल के बच्चे की सांस

छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में जलभराव, बिजली गिरने की चेतावनी
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में जलभराव, बिजली गिरने की चेतावनी

रतनपुर में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले दो आदतन बदमाश गिरफ्तार
आज फोकस में

रतनपुर में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले दो आदतन बदमाश गिरफ्तार

जिला न्यायालय कोण्डागांव  लोक अदालत में 28 प्रकरण का सुलह समाधान से राशि 92,36,497 /- रूपये का अवार्ड पारित
आज फोकस में

जिला न्यायालय कोण्डागांव लोक अदालत में 28 प्रकरण का सुलह समाधान से राशि 92,36,497 /- रूपये का अवार्ड पारित

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर कोण्डागांव पुलिस द्वारा रंगोली, चित्रकला एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन
आज फोकस में

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर कोण्डागांव पुलिस द्वारा रंगोली, चित्रकला एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन

वर्षों की सेवा का स्वर्णिम सफर हुआ पूर्ण, विदाई की बेला में छलक पड़े जज़्बात
आज फोकस में

वर्षों की सेवा का स्वर्णिम सफर हुआ पूर्ण, विदाई की बेला में छलक पड़े जज़्बात

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp