Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जटगा में हर्षोल्लास से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव, नवप्रवेशी विद्यार्थियों का किया गया आत्मीय स्वागत

पोड़ी उपरोड़ा से नंद यादव की रिपोर्ट
पोड़ी उपरोड़ा से नंद यादव की रिपोर्ट

जटगा (पोड़ी उपरोड़ा):— विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जटगा में शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदा के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पूजन-अर्चन के साथ हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसएमडीसी अध्यक्ष पवन पोया रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में एसएमडीसी सदस्य दिलीप खैरवार, रमेश शुक्ला एवं मंगल सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती तारा सिंह ने की।
इस अवसर पर कक्षा 9वीं में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया गया। साथ ही शासन की ओर से प्रदत्त निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण कर विद्यार्थियों का विद्यालय परिवार में औपचारिक रूप से स्वागत किया गया।
मुख्य अतिथि पवन पोया ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने, अनुशासन का पालन करने तथा शैक्षणिक एवं सहशैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने विद्यार्थियों से अपने जीवन का स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर उसे प्राप्त करने के लिए निरंतर मेहनत करने का आह्वान किया।
अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य श्रीमती तारा सिंह ने सभी अतिथियों एवं विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए विद्यालय का वार्षिक प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों, विभिन्न गतिविधियों तथा आगामी योजनाओं की जानकारी भी उपस्थित जनसमुदाय को दी।
कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त व्याख्याताओं एवं अन्य कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। सभी के संयुक्त प्रयास से शाला प्रवेश उत्सव उत्साह, उल्लास और प्रेरणादायी वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

42 वर्ष 03 माह 21 दिन की गौरवपूर्ण सेवा के बाद अशोक कुमार कश्यप को भावभीनी विदाई, पदमपुर में हुआ सम्मान समारोह
आज फोकस में

42 वर्ष 03 माह 21 दिन की गौरवपूर्ण सेवा के बाद अशोक कुमार कश्यप को भावभीनी विदाई, पदमपुर में हुआ सम्मान समारोह

<span style=शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जटगा में हर्षोल्लास से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव, नवप्रवेशी विद्यार्थियों का किया गया आत्मीय स्वागत">
आज फोकस में

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जटगा में हर्षोल्लास से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव, नवप्रवेशी विद्यार्थियों का किया गया आत्मीय स्वागत

रामगढ़ की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक विरासत को विश्व पटल पर दिलाएंगे नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
आज फोकस में

रामगढ़ की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक विरासत को विश्व पटल पर दिलाएंगे नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

सीपत क्षेत्र में बिजली संकट को लेकर मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया के नेतृत्व में किया विद्युत कार्यालय का घेराव
आज फोकस में

सीपत क्षेत्र में बिजली संकट को लेकर मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया के नेतृत्व में किया विद्युत कार्यालय का घेराव

2 जुलाई को होगा विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (VB-G RAM G) का शुभारंभ, बिलासपुर जिले की 486 ग्राम पंचायतों में होंगे कार्यक्रम
आज फोकस में

2 जुलाई को होगा विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (VB-G RAM G) का शुभारंभ, बिलासपुर जिले की 486 ग्राम पंचायतों में होंगे कार्यक्रम

हरियाली ही भविष्य की गारंटी: पर्यावरण बचाने के लिए आगे आया गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन, एसडीएम ने किया जागरूकता पोस्टर का विमोचन”
आज फोकस में

हरियाली ही भविष्य की गारंटी: पर्यावरण बचाने के लिए आगे आया गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन, एसडीएम ने किया जागरूकता पोस्टर का विमोचन”

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp