Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सरल ऐप के माध्यम से डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म पर भाजपा कार्यकर्ता ले रहे हैं डिजिटल प्रशिक्षण

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

गरियाबंद;— भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठन को तकनीक से जोड़ते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता को वैचारिक एवं संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान–2026 संचालित किया जा रहा है।इस महाअभियान के अंतर्गत कार्यकर्ता सरल ऐप के माध्यम से डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इस पहल का उद्देश्य प्रत्येक कार्यकर्ता तक संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति, सेवा, सुशासन एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों की जानकारी डिजिटल माध्यम से पहुँचाना है।
इसी क्रम में इस महाअभियान के राजिम विधानसभा संयोजक एवं भाजयुमो नेता  विरेंद्र कुमार साहू क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को सरल ऐप के माध्यम से डिजिटल प्रशिक्षण से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। वे स्वयं कार्यकर्ताओं के बीच पहुँचकर सरल ऐप डाउनलोड करने, लॉगिन करने, डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म पर प्रशिक्षण लेने, ऑनलाइन परीक्षा देने तथा सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण कर प्रमाण-पत्र प्राप्त करने की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दे रहे हैं।

विरेंद्र कुमार साहू ने कहा कि सरल ऐप संगठन और कार्यकर्ता के बीच एक सशक्त डिजिटल सेतु बनकर उभरा है। इसके माध्यम से कार्यकर्ता कहीं भी और कभी भी प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। इससे समय की बचत होने के साथ-साथ प्रत्येक कार्यकर्ता को समान एवं गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध हो रहा है। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक का उपयोग कर भाजपा अपने संगठन को और अधिक सुदृढ़, अनुशासित एवं सक्षम बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।
उन्होंने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे सरल ऐप के माध्यम से डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म पर अपना प्रशिक्षण शीघ्र पूर्ण करें तथा अधिक से अधिक संख्या में मेधावी श्रेणी में प्रमाण-पत्र प्राप्त कर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएँ।
उन्होंने विशेष रूप से कहा कि प्रत्येक बूथ समिति के सभी सदस्यों के लिए डिजिटल प्रशिक्षण लेना अनिवार्य है। सभी कार्यकर्ता निर्धारित अंतिम तिथि 6 जुलाई से पहले अपना प्रशिक्षण पूर्ण कर लें, ताकि संगठन द्वारा निर्धारित लक्ष्य समय पर पूरा किया जा सके तथा प्रत्येक बूथ तकनीकी रूप से सक्षम एवं प्रशिक्षित बन सके। प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कार्यकर्ताओं ने भी इस डिजिटल पहल की सराहना करते हुए कहा कि सरल ऐप के माध्यम से प्रशिक्षण लेना अत्यंत आसान, उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक है। इससे संगठन की विचारधारा और कार्यपद्धति को समझने का बेहतर अवसर मिल रहा है तथा प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी सुविधानुसार प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा है।
भारतीय जनता पार्टी का यह डिजिटल प्रशिक्षण महाअभियान संगठन को तकनीक से सशक्त बनाने, प्रत्येक कार्यकर्ता को वैचारिक रूप से समृद्ध करने तथा भविष्य की चुनौतियों के अनुरूप सक्षम नेतृत्व तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है।

दो मासूम भाई-बहन की घुरवा गड्ढे में डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम
आज फोकस में

दो मासूम भाई-बहन की घुरवा गड्ढे में डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

डॉ. तीजन बाई के सम्मान में गनियारी के शासकीय हाई-हायर सेकेंडरी स्कूल का होगा नामकरण – शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव
आज फोकस में

डॉ. तीजन बाई के सम्मान में गनियारी के शासकीय हाई-हायर सेकेंडरी स्कूल का होगा नामकरण – शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 112 करोड़ से अधिक के कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन
आज फोकस में

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 112 करोड़ से अधिक के कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन

राजनांदगांव : कलेक्टर ने बाढ़ एवं जलभराव वाले क्षेत्रों की सतत निगरानी के दिए निर्देश
आज फोकस में

राजनांदगांव : कलेक्टर ने बाढ़ एवं जलभराव वाले क्षेत्रों की सतत निगरानी के दिए निर्देश

अम्बिकापुर : पद्म विभूषण तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलिः छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की अमर आवाज हुई शांत
आज फोकस में

अम्बिकापुर : पद्म विभूषण तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलिः छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की अमर आवाज हुई शांत

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : डॉयल-112 की त्वरित कार्रवाई से सर्पदंश पीड़िता युवती की बची जान
आज फोकस में

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : डॉयल-112 की त्वरित कार्रवाई से सर्पदंश पीड़िता युवती की बची जान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp