Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

दो मासूम भाई-बहन की घुरवा गड्ढे में डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

गरियाबंद:— जिले के नगर पंचायत कोपरा में रविवार को एक हृदयविदारक हादसे में घुरवा (गड्ढे) में डूबने से दो मासूम भाई-बहन की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार, कोपरा निवासी बिसेलाल साहू के पुत्र योगेश साहू और पुत्री खुशबू साहू, दोनों की उम्र लगभग 5 से 6 वर्ष थी। खेलते-खेलते दोनों बच्चे गांव के घुरवा गड्ढे के पास पहुंच गए, जहां लगभग 10 से 12 फीट तक पानी भरा हुआ था। आशंका है कि दोनों बच्चे पानी में गिर गए, जिससे उनकी डूबने से मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पांडुका पुलिस घटनास्थल पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की तथा पोस्टमार्टम के लिए राजिम भेज दिया।
फिलहाल पुलिस प्रारंभिक तौर पर मामले को डूबने से हुई मौत मानकर जांच कर रही है। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है और हर कोई मासूम भाई-बहन की असमय मौत से स्तब्ध है।

<span style=दो मासूम भाई-बहन की घुरवा गड्ढे में डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम">
आज फोकस में

दो मासूम भाई-बहन की घुरवा गड्ढे में डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

डॉ. तीजन बाई के सम्मान में गनियारी के शासकीय हाई-हायर सेकेंडरी स्कूल का होगा नामकरण – शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव
आज फोकस में

डॉ. तीजन बाई के सम्मान में गनियारी के शासकीय हाई-हायर सेकेंडरी स्कूल का होगा नामकरण – शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 112 करोड़ से अधिक के कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन
आज फोकस में

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 112 करोड़ से अधिक के कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन

राजनांदगांव : कलेक्टर ने बाढ़ एवं जलभराव वाले क्षेत्रों की सतत निगरानी के दिए निर्देश
आज फोकस में

राजनांदगांव : कलेक्टर ने बाढ़ एवं जलभराव वाले क्षेत्रों की सतत निगरानी के दिए निर्देश

अम्बिकापुर : पद्म विभूषण तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलिः छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की अमर आवाज हुई शांत
आज फोकस में

अम्बिकापुर : पद्म विभूषण तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलिः छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की अमर आवाज हुई शांत

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : डॉयल-112 की त्वरित कार्रवाई से सर्पदंश पीड़िता युवती की बची जान
आज फोकस में

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : डॉयल-112 की त्वरित कार्रवाई से सर्पदंश पीड़िता युवती की बची जान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp