Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, कोंडागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई

बस्तर संभागीय ब्यूरो दीपक ठाकुर की रिपोर्ट
बस्तर संभागीय ब्यूरो दीपक ठाकुर की रिपोर्ट

कोंडागांव पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना के चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता की शिकायत पर थाना कोंडागांव में अपराध क्रमांक 227/2026 के तहत धारा 69 बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस के अनुसार, आरोपी रूपेन कुमार सोरी (23 वर्ष) निवासी काकड़ाबेड़ा, थाना कोंडागांव, ने पीड़िता को शादी का वादा कर अपने घर ले जाकर उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि शादी का भरोसा देकर वह लगातार उसका शोषण करता रहा।
मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी फरार होने की फिराक में था, लेकिन समय रहते उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मामले की आगे की विवेचना जारी है।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, छात्रों के भविष्य के खिलवाड़ को लेकर कल देश व्यापी विरोध प्रदर्शन
आज फोकस में

केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, छात्रों के भविष्य के खिलवाड़ को लेकर कल देश व्यापी विरोध प्रदर्शन

छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं’: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का कल होगा कोटा में प्रदर्शन
आज फोकस में

छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं’: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का कल होगा कोटा में प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ में अगले 18 से 24 घंटे भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट, कई जिलों में तेज़ हवाएं चलने की संभावना
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ में अगले 18 से 24 घंटे भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट, कई जिलों में तेज़ हवाएं चलने की संभावना

जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन सेजेश सकरी में संपन्न

बिलासपुर रेंज में अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन प्लान, आईजी राम गोपाल गर्ग ने जारी किए सख्त निर्देश
आज फोकस में

बिलासपुर रेंज में अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन प्लान, आईजी राम गोपाल गर्ग ने जारी किए सख्त निर्देश

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp