Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बिलासपुर रेंज में अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन प्लान, आईजी राम गोपाल गर्ग ने जारी किए सख्त निर्देश

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर रेंज में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला में रेंज के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी, थाना प्रभारी सहित करीब 200 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य “प्रिवेंटिव पुलिसिंग” यानी अपराध होने से पहले उसे रोकने की रणनीति को प्रभावी बनाना रहा। इस दौरान सक्ती के पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने गुंडा एवं निगरानी बदमाशों की पहचान, निगरानी और कार्रवाई को लेकर विस्तृत प्रस्तुति दी।
आईजी राम गोपाल गर्ग ने सभी जिलों के लिए नई स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) लागू करने के निर्देश दिए। इसके तहत आदतन अपराधियों का वर्गीकरण, गैंग हिस्ट्री शीट तैयार करना, अनियमित समय पर सरप्राइज चेकिंग, डिजिटल और मैनुअल रिकॉर्ड अपडेट रखना तथा “एक गुंडा-एक जवान” नीति लागू करने पर जोर दिया गया।

निर्देशों के अनुसार, जमानत के बाद दोबारा अपराध करने वालों की जमानत निरस्त कराने, जिला बदर, बाउंड ओवर और एनडीपीएस कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं फरार आरोपियों की तलाश के लिए Natgrid, CDR और Cri-MAC जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जाएगा।
आईजी ने स्पष्ट किया कि कार्रवाई केवल सक्रिय अपराधियों पर केंद्रित रहेगी। जो लोग वर्षों से अपराध छोड़कर सामान्य जीवन जी रहे हैं, उन्हें निगरानी सूची से हटाने पर भी विचार किया जाएगा। साथ ही सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों और मानवाधिकारों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
कार्यशाला के अंत में आईजी राम गोपाल गर्ग ने सभी पुलिस अधीक्षकों को इन निर्देशों की नियमित मॉनिटरिंग कर उनका शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उनका कहना था कि कोटवारों, पुलिस मित्रों और आम जनता के सहयोग से ही अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है और बिलासपुर रेंज को अपराध मुक्त बनाया जा सकता है।

छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं’: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का कल होगा कोटा में प्रदर्शन
आज फोकस में

छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं’: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का कल होगा कोटा में प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ में अगले 18 से 24 घंटे भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट, कई जिलों में तेज़ हवाएं चलने की संभावना
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ में अगले 18 से 24 घंटे भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट, कई जिलों में तेज़ हवाएं चलने की संभावना

जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन सेजेश सकरी में संपन्न

<span style=बिलासपुर रेंज में अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन प्लान, आईजी राम गोपाल गर्ग ने जारी किए सख्त निर्देश">
आज फोकस में

बिलासपुर रेंज में अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन प्लान, आईजी राम गोपाल गर्ग ने जारी किए सख्त निर्देश

शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत, दर्राभाठा सरपंच ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांग
आज फोकस में

शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत, दर्राभाठा सरपंच ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांग

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp