
बिलासपुर पुलिस ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए जिलेभर में व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में जिले के सभी थाना, चौकी, पुलिस लाइन और पुलिस आवासीय परिसरों में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण किया गया।
इस अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और पुलिस परिवार के सदस्यों ने मिलकर 2000 से अधिक पौधे लगाए। निलयम पुलिस आवासीय परिसर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक, डीएसपी, रक्षित निरीक्षक सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
एसएसपी रजनेश सिंह ने कहा कि जिस तरह सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत किया,
उसी तरह प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाए। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की।

कार्यक्रम में मौजूद सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों ने पौधारोपण के साथ-साथ पौधों की नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया।
जिला पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपनी माता के सम्मान में कम से कम एक पौधा लगाने और पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान से जुड़ने की अपील की।

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर बिलासपुर पुलिस का हरित संकल्प, 2000 से अधिक पौधों का हुआ रोपण">







