
कोंडागांव शहर में विकास कार्यों को गति देने और नागरिकों को बेहतर मूलभूत एवं सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में गुरुवार को विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया। बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक लता उसेंडी ने विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण कर शहरवासियों को विकास की नई सौगात दी। इस दौरान स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, ग्रामीण विकास तथा सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों की शुरुआत एवं पूर्ण हो चुके कार्यों का लोकार्पण किया गया।
कार्यक्रम में केंद्रीय लाइब्रेरी स्थित प्रांगण में 10.67 लाख रुपए की लागत से बनने वाले ओपन थिएटर का लोकार्पण किया गया। शहर के मध्य स्थित इस ओपन थिएटर के निर्माण से विद्यार्थियों, युवाओं और स्थानीय कलाकारों को सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों के लिए एक बेहतर मंच उपलब्ध होगा। विशेष रूप से कॉलेज के विद्यार्थियों तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह स्थान उपयोगी होगा। इससे शहर में शैक्षणिक वातावरण के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

इसी क्रम में जिला अस्पताल में 41.14 लाख रुपए की लागत से निर्मित एमसीएच एक्सटेंशन रूम का लोकार्पण किया गया। इस विस्तार से अस्पताल में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अतिरिक्त एवं बेहतर स्थान उपलब्ध होगा। प्रसूता वार्ड के विस्तार से गर्भवती महिलाओं एवं प्रसूताओं को पहले की अपेक्षा अधिक व्यवस्थित एवं सुविधाजनक वातावरण मिल सकेगा। अस्पताल में आने वाली महिलाओं को उपचार के दौरान बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में यह कार्य महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत सरगीपाल आवास पारा में 12 लाख रुपए की लागत से निर्मित आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण किया गया। वहीं तहसील पारा वार्ड क्रमांक-2 में 25 लाख रुपए की लागत से बनने वाले मॉडल आंगनबाड़ी भवन का भूमिपूजन किया गया। इन भवनों के माध्यम से छोटे बच्चों को सुरक्षित एवं बेहतर वातावरण में प्रारंभिक शिक्षा, पोषण तथा बाल विकास से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराने में सुविधा होगी।
इसके साथ ही सुभाष चंद्र बोस वार्ड में 19.23 लाख रुपए की लागत से प्राथमिक स्कूल भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन और 9.83 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का लोकार्पण भी किया गया। नए भवन के निर्माण से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा तथा विद्यालय की अधोसंरचना मजबूत होगी। प्राथमिक शिक्षा के लिए सुविधाजनक एवं सुरक्षित भवन उपलब्ध होने से बच्चों की पढ़ाई के लिए अनुकूल माहौल तैयार होगा।
विधायक लता उसेंडी ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, अधोसंरचना तथा सामुदायिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि विकास का वास्तविक उद्देश्य आम नागरिकों के जीवन को सुविधाजनक बनाना है। शहर में विद्यार्थियों और युवाओं के लिए ओपन थिएटर, अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार तथा बच्चों के लिए आंगनबाड़ी एवं स्कूल भवनों का निर्माण इसी सोच का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी कोंडागांव के विकास के लिए आवश्यक कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाया जाएग

विधायक लता उसेंडी ने किया विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण">







