Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

उल्लास नवभारत के तहत 27 सितंबर को होगी बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान आकलन परीक्षा, कलेक्टर रणबीर शर्मा ने नवसाक्षरों से उत्साह के साथ शामिल होने की अपील की

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

*गरियाबंद*:- किसी व्यक्ति के लिए साक्षरता केवल अक्षरों को पहचानने या अपना नाम लिखने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता और सम्मान के साथ जीवन जीने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। साक्षर व्यक्ति दस्तावेजों को पढ़ और समझ सकता है, बैंक एवं वित्तीय सेवाओं का उपयोग कर सकता है तथा अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति अधिक जागरूक बन सकता है।
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में वयस्कों को पढ़ने-लिखने के साथ जीवनोपयोगी ज्ञान एवं आवश्यक कौशल से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में 27 सितंबर 2026 को जिले में बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान आकलन परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के माध्यम से नवसाक्षरों के पढ़ने-लिखने तथा संख्या ज्ञान का आकलन किया जाएगा।
कलेक्टर एवं जिला साक्षरता मिशन के अध्यक्ष रणबीर शर्मा ने जिले के सभी नवसाक्षरों से अपील की है कि वे पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ आकलन परीक्षा में शामिल हों। उन्होंने कहा कि यह परीक्षा केवल ज्ञान का आकलन नहीं, बल्कि नवसाक्षरों की सीखने और आगे बढ़ने की यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, स्वयंसेवी शिक्षकों, अधिकारियों-कर्मचारियों, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों से भी अपील की है कि वे अपने आसपास के ऐसे लोगों को साक्षरता अभियान से जोड़ने में सहयोग करें, जो अभी पढ़ना-लिखना नहीं जानते।
कलेक्टर शर्मा ने कहा कि एक व्यक्ति के साक्षर होने से उसके परिवार में जागरूकता बढ़ती है और इसका सकारात्मक प्रभाव पूरे समाज पर पड़ता है। उन्होंने जिलेवासियों से 27 सितंबर को आयोजित होने वाली आकलन परीक्षा में नवसाक्षरों की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा ‘साक्षर गरियाबंद’ के संकल्प को साकार करने में सहयोग की अपील की है।

गणेश विसर्जन में तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा भारी, सिटी कोतवाली पुलिस ने 2 डीजे वाहन किए जब्त गणेश विसर्जन में डीजे पर पुलिस कार्रवाई
आज फोकस में

गणेश विसर्जन में तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा भारी, सिटी कोतवाली पुलिस ने 2 डीजे वाहन किए जब्त गणेश विसर्जन में डीजे पर पुलिस कार्रवाई

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में बिलासपुर संभाग विजेता नयनतारा शर्मा महाविद्यालय पंधी की अन्नू बनीं बेस्ट ऑलराउंडर
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में बिलासपुर संभाग विजेता नयनतारा शर्मा महाविद्यालय पंधी की अन्नू बनीं बेस्ट ऑलराउंडर

मिशन चौक झिकीपाली में भव्यता के साथ संपन्न हुआ विश्वकर्मा पूजा महोत्सव
आज फोकस में

मिशन चौक झिकीपाली में भव्यता के साथ संपन्न हुआ विश्वकर्मा पूजा महोत्सव

<span style=उल्लास नवभारत के तहत 27 सितंबर को होगी बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान आकलन परीक्षा, कलेक्टर रणबीर शर्मा ने नवसाक्षरों से उत्साह के साथ शामिल होने की अपील की">
आज फोकस में

उल्लास नवभारत के तहत 27 सितंबर को होगी बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान आकलन परीक्षा, कलेक्टर रणबीर शर्मा ने नवसाक्षरों से उत्साह के साथ शामिल होने की अपील की

आवास प्लस 2.0 के सर्वे के बाद ग्राम सभा से प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर अपात्र परिवारों का तथ्य आवास पोर्टल पर अद्यतन
आज फोकस में

आवास प्लस 2.0 के सर्वे के बाद ग्राम सभा से प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर अपात्र परिवारों का तथ्य आवास पोर्टल पर अद्यतन

प्रतिभावान छात्रा कु. शोभा कौशिक का   मंत्री केदार कश्यप द्वारा किया गया सम्मान
आज फोकस में

प्रतिभावान छात्रा कु. शोभा कौशिक का मंत्री केदार कश्यप द्वारा किया गया सम्मान

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp