Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

देवभोग में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 19.5 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

*गरियाबंद*:- आबकारी विभाग जिला गरियाबंद ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत देवभोग वृत्त में कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति के कब्जे से 19.500 लीटर महुआ शराब बरामद की है। जब्त शराब की बाजार कीमत करीब 3,900 रुपये बताई गई है।

आबकारी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, 29 सितंबर 2026 को देवभोग वृत्त में कार्रवाई के दौरान बुटूराम यादव पिता नागोराम यादव, उम्र 54 वर्ष, निवासी नवागुड़ा, थाना देवभोग, जिला गरियाबंद के कब्जे से महुआ शराब बरामद की गई। मामले में आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(ख), 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण कायम किया गया है।

विभाग की टीम ने मौके पर अवैध रूप से रखी गई 19.500 लीटर महुआ शराब जब्त कर आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की। आबकारी विभाग की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार और परिवहन पर अंकुश लगाने की दिशा में की गई कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है।

कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक हितेश कुमार के साथ आबकारी आरक्षक सूरज कश्यप, प्रीती सिंह, आबकारी वाहन चालक शैलेंद्र कश्यप, नगर सैनिक मनीष कश्यप, तथा संजय नेताम और कल्पना ध्रुव शामिल रहे। विभाग ने अवैध शराब के विरुद्ध आगे भी कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

माँ महामाया धाम में सनातन संस्कृति की नई पहल, गीता प्रेस गोरखपुर के ग्रंथ सेवा केंद्र का शुभारंभ
आज फोकस में

माँ महामाया धाम में सनातन संस्कृति की नई पहल, गीता प्रेस गोरखपुर के ग्रंथ सेवा केंद्र का शुभारंभ

सीपत पुलिस की त्वरित कार्यवाही, 24 घंटे के भीतर बैटरी चोरी के 6आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

सीपत पुलिस की त्वरित कार्यवाही, 24 घंटे के भीतर बैटरी चोरी के 6आरोपी गिरफ्तार

प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित विभाग के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अशोक राजवाल का भव्य स्वागत
आज फोकस में

प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित विभाग के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अशोक राजवाल का भव्य स्वागत

सिगरेट नहीं होने की बात पर महिला दुकानदार पर हमला, सिर पर लाठी से वार; गंभीर हालत में बिलासपुर रेफर
आज फोकस में

सिगरेट नहीं होने की बात पर महिला दुकानदार पर हमला, सिर पर लाठी से वार; गंभीर हालत में बिलासपुर रेफर

नयनतारा शर्मा कॉलेज में व्याख्यान शृंखला के तृतीय दिवस पर विद्यार्थियों को मिला प्रशासनिक मार्गदर्शन
आज फोकस में

नयनतारा शर्मा कॉलेज में व्याख्यान शृंखला के तृतीय दिवस पर विद्यार्थियों को मिला प्रशासनिक मार्गदर्शन

महानदी तट पर गंगा आरती से जगमगाया राजिम, आरु साहू की लोक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
आज फोकस में

महानदी तट पर गंगा आरती से जगमगाया राजिम, आरु साहू की लोक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp