
सीपत ,, सीपत क्षेत्र अंतर्गत विद्युत वितरण केंद्र के अंतर्गत बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। अभियान में प्रमुख रूप से 9 अधिकारी एवं 50 कर्मचारी शामिल रहे।
अभियान के दौरान 50 से अधिक बकायादार उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन विच्छेदित किए गए। वहीं 31 उपभोक्ताओं से कुल 3,31,492 रुपये की बकाया राशि की वसूली की गई।
अभियान में प्रमुख रूप से एई कौशल कुमार जायसवाल , कनिष्ठ यंत्री रंजना देवांगन , सहायक यंत्री प्रवीण कुमार कौशिक ,
कनिष्ठ यंत्री गंगासागर ध्रुव , खगेश नेताम , रोशन श्रीवास , प्रवीण जायसवाल , अनामिका , अनुजा जाधव सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।
विभाग की टीम ने बकायादार उपभोक्ताओं से समय पर बिजली बिल जमा करने की अपील की। अधिकारियों ने बताया कि बकाया राशि जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ नियमानुसार विद्युत कनेक्शन विच्छेदन की कार्रवाई जारी रहेगी।
अभियान के दौरान यदि किसी उपभोक्ता द्वारा अवैध रूप से बिजली का उपयोग अथवा कनेक्शन जोड़ने का मामला पाया गया, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई भी की जाएगी।

बिजली बकायादारों के खिलाफ विशेष अभियान, 31 उपभोक्ताओं से 3.31 लाख की वसूली">







