
रतनपुर…. सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद रतनपुर के भेड़िमुड़ा वार्ड नंबर 09 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 01 में “आंगन का उत्सव–आंगन मिलन कार्यक्रम” आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दिनेश प्रभाकर, एल्डरमैन नगर पालिका परिषद रतनपुर रहे। वहीं वक्ता प्रमिला कश्यप, जिला महिला भाजपा ग्रामीण मीडिया सह प्रभारी,वार्ड पार्षद कुश कहरा एवं ऊषा चौहान, जिला महिला भाजपा ग्रामीण उपाध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधि एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता गीता सूर्यवंशी, सहायिका विमला कहरा, मितानिन सरिता धीवर,मातृ शक्तियां एवं बड़ी संख्या में नन्हे-मुन्ने बच्चे मौजूद रहे। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों के पोषण,मातृ स्वास्थ्य और आंगनबाड़ी सेवाओं के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।
सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस आयोजन में बच्चों और माताओं की सहभागिता ने कार्यक्रम को खास बना दिया।↵








