Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कुकदा बांध में चला स्वच्छता अभियान, सेवा संकल्प के तहत वन विभाग ने दिया स्वच्छता का संदेश

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

*गरियाबंद*:- सेवा संकल्प अभियान के तहत वन परिक्षेत्र पाण्डुका द्वारा सोमवार को ग्राम पोंड परिसर स्थित कुकदा बांध में “सेवा मेरा योगदान” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कुकदा बांध क्षेत्र में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाकर आसपास फैले कचरे की सफाई की गई। साथ ही बांध क्षेत्र में चेतावनी बोर्ड लगाए गए, ताकि लोगों को सुरक्षा एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा सके।
स्वच्छता अभियान में वन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ जनप्रतिनिधियों, वन समितियों के पदाधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। अभियान के दौरान बांध एवं उसके आसपास के क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में जनपद पंचायत छुरा के वन सभापति युवराज साहू, जनपद सदस्य प्रतिनिधि चमन-कंचन देवांगन, ग्राम पंचायत पोंड एवं कुकदा की सरपंच, प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति पोंड के प्रबंधक, वन प्रबंधन समिति कुकदा-बोड़राबांधा के अध्यक्ष, जैव विविधता समिति कुकदा के अध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
इस दौरान वन परिक्षेत्र अधिकारी पाण्डुका के मार्गदर्शन में वन विभाग के कर्मचारी भी अभियान में शामिल हुए। अधिकारियों ने कहा कि प्राकृतिक स्थलों और जलस्रोतों की स्वच्छता बनाए रखना सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे अभियानों के माध्यम से लोगों में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

जिला कोण्डागांव सायबर जागृति अभियान में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर , यूजेआई ने पुलिस अधीक्षक को दी बधाई
आज फोकस में

जिला कोण्डागांव सायबर जागृति अभियान में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर , यूजेआई ने पुलिस अधीक्षक को दी बधाई

आय से अधिक संपत्ति मामले में बर्खास्त आरक्षक के खिलाफ अभियोग पत्र पेश
आज फोकस में

आय से अधिक संपत्ति मामले में बर्खास्त आरक्षक के खिलाफ अभियोग पत्र पेश

दिल्ली में छत्तीसगढ़ के श्रीहनुमान भक्त समाजसेवी प्रवीण झा हुए सम्मानित
आज फोकस में

दिल्ली में छत्तीसगढ़ के श्रीहनुमान भक्त समाजसेवी प्रवीण झा हुए सम्मानित

स्मार्ट मीटर पर ‘महतारी वंदन वसूली’ स्टीकर लगाने वालों पर FIR की मांग, भाजपा पार्षद दल ने खोला मोर्चा
आज फोकस में

स्मार्ट मीटर पर ‘महतारी वंदन वसूली’ स्टीकर लगाने वालों पर FIR की मांग, भाजपा पार्षद दल ने खोला मोर्चा

कोण्डागांव जिला के समस्त ब्लॉको में अंदकुरी गांडा समाज द्वारा मनाया गया, ब्लॉक स्तरीय नवा खाई सगा जोहार भेट कार्यक्रम
आज फोकस में

कोण्डागांव जिला के समस्त ब्लॉको में अंदकुरी गांडा समाज द्वारा मनाया गया, ब्लॉक स्तरीय नवा खाई सगा जोहार भेट कार्यक्रम

शिक्षा मंत्री के निर्देश पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, जरूरी दस्तावेजों के लिए अब नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर
आज फोकस में

शिक्षा मंत्री के निर्देश पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, जरूरी दस्तावेजों के लिए अब नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp