Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सिगरेट नहीं होने की बात पर महिला दुकानदार पर हमला, सिर पर लाठी से वार; गंभीर हालत में बिलासपुर रेफर

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

महामाया कॉलेज बेरियर के पास की घटना, महिला को गंभीर चोट

रतनपुर…नगर के महामाया कॉलेज बेरियर के पास एक दुकान में बैठी महिला दुकानदार पर युवक द्वारा लाठी से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दुकान में सिगरेट उपलब्ध नहीं होने की बात कहने पर युवक ने कथित तौर पर महिला के सिर पर लाठी से वार कर दिया। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके बाद उसे प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, निरूपा साहू पति संतोष साहू, उम्र करीब 38 वर्ष, महामाया कॉलेज बेरियर के पास अपनी दुकान में बैठी थीं। इसी दौरान शिवा नामक युवक दुकान पर पहुंचा और सिगरेट की मांग की। महिला द्वारा सिगरेट उपलब्ध नहीं होने की बात कहे जाने के बाद विवाद की स्थिति बनी।आरोप है कि इसी दौरान युवक ने लाठी से महिला के सिर पर वार कर दिया।

हमले में महिला के सिर पर चोट आई। घटना के बाद परिजन और आसपास के लोगों की मदद से उन्हें रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां चिकित्सक डॉ. विजय चंदेल ने प्राथमिक उपचार किया। महिला की स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए उन्हें बिलासपुर रेफर कर दिया गया।
पुलिस जांच के बाद सामने आएगी घटना की पूरी स्थिति घटना के बाद मामले की जानकारी रतनपुर पुलिस को दी गई। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। घटना के वास्तविक कारण और विवाद की परिस्थितियों को लेकर पुलिस की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल महिला के बयान और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

माँ महामाया धाम में सनातन संस्कृति की नई पहल, गीता प्रेस गोरखपुर के ग्रंथ सेवा केंद्र का शुभारंभ
आज फोकस में

माँ महामाया धाम में सनातन संस्कृति की नई पहल, गीता प्रेस गोरखपुर के ग्रंथ सेवा केंद्र का शुभारंभ

सीपत पुलिस की त्वरित कार्यवाही, 24 घंटे के भीतर बैटरी चोरी के 6आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

सीपत पुलिस की त्वरित कार्यवाही, 24 घंटे के भीतर बैटरी चोरी के 6आरोपी गिरफ्तार

प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित विभाग के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अशोक राजवाल का भव्य स्वागत
आज फोकस में

प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित विभाग के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अशोक राजवाल का भव्य स्वागत

<span style=सिगरेट नहीं होने की बात पर महिला दुकानदार पर हमला, सिर पर लाठी से वार; गंभीर हालत में बिलासपुर रेफर">
आज फोकस में

सिगरेट नहीं होने की बात पर महिला दुकानदार पर हमला, सिर पर लाठी से वार; गंभीर हालत में बिलासपुर रेफर

नयनतारा शर्मा कॉलेज में व्याख्यान शृंखला के तृतीय दिवस पर विद्यार्थियों को मिला प्रशासनिक मार्गदर्शन
आज फोकस में

नयनतारा शर्मा कॉलेज में व्याख्यान शृंखला के तृतीय दिवस पर विद्यार्थियों को मिला प्रशासनिक मार्गदर्शन

महानदी तट पर गंगा आरती से जगमगाया राजिम, आरु साहू की लोक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
आज फोकस में

महानदी तट पर गंगा आरती से जगमगाया राजिम, आरु साहू की लोक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp