Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

उर्स मुजाहिद-ए-छत्तीसगढ़ का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न, अकीदतमंद हुए शामिल…

ब्यूरो रिपोर्ट समय न्यूज़ लाइव

रायपुर:— सूफी संत मुजाहिद-ए-छत्तीसगढ़ के पहला सालाना उर्स का भव्य और गरिमामय आयोजन इस वर्ष अकीदत (श्रद्धा) और एहतराम (सम्मान) के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। दो दिवसीय इस उर्स मुबारक में न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि देश के विभिन्न राज्यों से आए हजारों श्रद्धालुओं (अकीदतमंदों) ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई और बारगाह-ए-मुजाहिद-ए-छत्तीसगढ़ हज़रत अल्लामा मौलाना मुफ्ती मोहम्मद अली फारुकी साहब रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह मदरसा इस्लाहुल मुस्लेमीन बैजनाथपारा में कदमबोशी कर देश व प्रदेश में अमन, चैन और भाईचारे की दुआएं मांगी।

संदल शरीफ और चादरपोशी से हुई शुरुआत…
उर्स के प्रथम दिन पारंपरिक रस्मों के साथ परचम कुशाई की रस्म अदा करते हुए उर्स का आगाज़ किया गया। रात 10 बजे से ओलमा ए केराम की तकरीर एवं नात ए पाक की महफिल सजाई गई। यह महफिल राजधानी के बैजनाथपारा स्थित मुस्लिम हॉल में सुबह के 4 बजे तक चली। कई लोगों को दीनी खिदमत के एवज़ इस मौके पर मुजाहिद ए छत्तीसगढ़ अवार्ड से भी नवाज़ा गया।

दूसरे दिन कुल शरीफ की फातेहा में भारी संख्या में लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। दरूद-ए-पाक पढ़ते हुए आस्ताने पर संदल शरीफ पेश किया गया और साथ ही अकीदत के फूल और मखमली चादर पेश की गई।

दोनों ही दिन उर्स कमेटी द्वारा बाहर से आए जायरीनों (श्रद्धालुओं) के ठहरने, भोजन (लंगर) और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए व्यापक और सुदृढ़ प्रबंध किए गए थे।

गणमान्य नागरिकों व जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति
आयोजन के दौरान क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और गणमान्य नागरिकों ने भी दरगाह शरीफ पहुँचकर चादरपोशी की और मुजाहिद-ए-छत्तीसगढ़ के प्रति अपनी अकीदत जाहिर की। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि “सूफी-संतों की यह सरजमीं हमेशा से आपसी प्यार, सौहार्द और इंसानियत का संदेश देती रही है।”

इसके उपरांत देश में शांति, समृद्धि और भाईचारे की रक्षा के लिए सामूहिक दुआ की गई। दुआ के बाद अकीदतमंदों के बीच तबर्रुक (प्रसाद) का वितरण किया गया। उर्स कमेटी के संयोजकों ने आयोजन को निर्विघ्न और ऐतिहासिक बनाने के लिए स्थानीय प्रशासन, पुलिस विभाग और सभी सहयोगियों का तहेदिल से आभार व्यक्त किया।

<span style=उर्स मुजाहिद-ए-छत्तीसगढ़ का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न, अकीदतमंद हुए शामिल…">
आज फोकस में

उर्स मुजाहिद-ए-छत्तीसगढ़ का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न, अकीदतमंद हुए शामिल…

बच्ची को बचाने आई दादी पर धारदार हथियार से हमला, इलाज के दौरान मौत.मेंड्रा में वारदात से सनसनी, 26 वर्षीय आरोपी पुलिस की हिरासत में
आज फोकस में

बच्ची को बचाने आई दादी पर धारदार हथियार से हमला, इलाज के दौरान मौत.मेंड्रा में वारदात से सनसनी, 26 वर्षीय आरोपी पुलिस की हिरासत में

राष्ट्रीय मंच पर चमकीं बिलासपुर की हीना खान, शिक्षा और समाजसेवा के लिए मिला ‘फातिमा शेख अवार्ड’
आज फोकस में

राष्ट्रीय मंच पर चमकीं बिलासपुर की हीना खान, शिक्षा और समाजसेवा के लिए मिला ‘फातिमा शेख अवार्ड’

मड़वाही के दुर्गा पंडाल में विहिप-बजरंगदल का भव्य शस्त्र पूजन, बड़ी संख्या में श्रद्धालु व मातृशक्ति हुए शामिल
आज फोकस में

मड़वाही के दुर्गा पंडाल में विहिप-बजरंगदल का भव्य शस्त्र पूजन, बड़ी संख्या में श्रद्धालु व मातृशक्ति हुए शामिल

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए अलीम अंसारी को मिला प्रतिष्ठित ‘सर सैयद अहमद ख़ाँ अवार्ड’
आज फोकस में

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए अलीम अंसारी को मिला प्रतिष्ठित ‘सर सैयद अहमद ख़ाँ अवार्ड’

सीपत बिजली कार्यालय में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का मेगा शिविर, 380 उपभोक्ताओं ने कराया पंजीयन
आज फोकस में

सीपत बिजली कार्यालय में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का मेगा शिविर, 380 उपभोक्ताओं ने कराया पंजीयन

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp