Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

साय सरकार में धान खरीदी अब किसी महोत्सव से कम नहीं : रोहित साहू

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

फिंगेश्वर :-छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार प्रदेश भर में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का महाभियान 15 नवंबर से विधिवत शुरू हो गया है। पहले ही दिन प्रदेश के सभी जिलों के उपार्जन केंद्रों पर किसानों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। फिंगेश्वर विकासखंड के ग्राम पंचायत लचकेरा में नवीन धान उपार्जन केंद्र के शुभारंभ के साथ ही धान खरीदी का भी शुभारंभ किया गया। उक्त कार्यक्रम में विधायक रोहित साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए एवं नवनिर्मित टीना शेड का लोकार्पण भी किया। नवीन धान खरीदी केंद्र के इस सौगात से क्षेत्र के किसानों को अपनी उपज बेचने में अब दूर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे उनके समय और परिवहन खर्च दोनों की बचत होगी। इस दौरान पूजा अर्चना के साथ किसान दिलीप साहू के धान की खरीदी के विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत फिंगेश्वर की अध्यक्ष इंद्राणी नेहरू साहू ने की। इसके साथ ही जिला पंचायत गरियाबंद की सभापति नंदनी कोमल ढीढ़ी, और भाजपा मंडल फिंगेश्वर की अध्यक्ष मंजूलता हरित विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक रोहित साहू ने कहा कि क्षेत्र के अन्नदाताओं की सेवा करना ही हमारा परम धर्म और प्राथमिकता है। लवकेरा में नवीन धान खरीदी केंद्र खुलने से हमारे किसानों भाइयों को अब धान बेचने के लिए लंबी दूरियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। हमारी सरकार किसानों की समृद्धि और उनकी हर एक समस्या के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। समय पर भुगतान और बेहतर व्यवस्थाएं देना हमारा संकल्प है। प्रति एकड़ 21 क्विंटल तथा प्रति क्विंटल 3100 रुपए की दर से धान खरीदी करना अब महोत्सव का रूप ले लिया है। 21 क्विंटल से कम धान बेचने पर भी अब किसानों को प्रति एकड़ 21 क्विंटल की आदान सहायता राशि हमारी सरकार देने जा रही है। इंद्राणी नेहरू साहू अध्यक्ष, जनपद पंचायत फिंगेश्वर अध्यक्षीय ने कहा कि आज का दिन लवकेरा क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक है। ग्रामीण अंचल के किसानों की वर्षों पुरानी मांग आज हमारे लोकप्रिय विधायक रोहित साहू के प्रयासों से पूरी हुई है। नवीन टीना शेड के निर्माण से धान भंडारण और रख-रखाव में भी अब कोई असुविधा नहीं होगी। क्षेत्र के विकास में यह एक मील का पत्थर साबित होगा। जिला पंचायत सभापति नंदनी कोमल ढीढ़ी ने कहा कि धान खरीदी केंद्र के शुरू होने से क्षेत्र की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को एक नई मजबूती मिलेगी। हमारी सरकार गांव, गरीब और किसान के विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही है। किसानों को उनकी मेहनत का पूरा और उचित मूल्य मिले, इसके लिए सभी प्रशासनिक और स्थानीय व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कर दी गई हैं। सभी किसानों बधाई के पात्र हैं।
इस अवसर पर जनपद पंचायत फिंगेश्वर की सभापति मंजू कमलेश साहू, भाजपा मंडल फिंगेश्वर के महामंत्री प्रेमलाल टोडर व भूबन साहू, ग्राम पंचायत लवकेरा के सरपंच अरुण कुमार ध्रुव, प्रा.कृ.सा.सह.समिति लवकेरा के अधिकृत अध्यक्ष कोमल ढीढ़ी, उपसरपंच उदेराम निषाद, मधुबाला रात्रे पूर्व जिला पंचायत सदस्य, हरीश साहू अध्यक्ष जिला सरपंच संघ गरियाबंद, रेणुका हीरु डहरे सरपंच जामगांव, आसमा जाकिर खान सरपंच कोसमखुटा,सविता चुम्मन सरपंच भेंडरी, कोमन ध्रुव सरपंच सिर्रीकला, युधिष्ठिर साहू सरपंच रजकट्ठी, हुमान राजकुमार सरपंच बोरीद, तामेश्वर पटेल सरपंच सोनासिली, अमिता मनोज यदु सरपंच सड़करा, दशरथ सिन्हा, गंगाराम साहू, गोपेश साहू,एस डी एम नेहा भेड़िया, तहसीलदार डिम्पल ध्रुव, नोडल अधिकारी जयंती बंसल, व्यस्थापक जीतेन्द्र कुमार साहू सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक,पंचगण और भारी संख्या में उत्साही किसान उपस्थित रहे।

भाजपा जिला कार्यालय गरियाबंद में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई
आज फोकस में

भाजपा जिला कार्यालय गरियाबंद में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई

विधायक रोहित साहू अतरमरा में नवीन धान उपार्जन केंद्र की देंगे सौगात, टेंगनाबासा में सहस्त्रबाहु जयंती में होंगे शामिल
आज फोकस में

विधायक रोहित साहू अतरमरा में नवीन धान उपार्जन केंद्र की देंगे सौगात, टेंगनाबासा में सहस्त्रबाहु जयंती में होंगे शामिल

<span style=साय सरकार में धान खरीदी अब किसी महोत्सव से कम नहीं : रोहित साहू">
आज फोकस में

साय सरकार में धान खरीदी अब किसी महोत्सव से कम नहीं : रोहित साहू

चाकू दिखाकर जान से माने की धमकी देने वाले हिस्ट्रीसीटर गुण्डा बदमाश गिरफ्तार
आज फोकस में

चाकू दिखाकर जान से माने की धमकी देने वाले हिस्ट्रीसीटर गुण्डा बदमाश गिरफ्तार

तर्रा सहकारी समिति में धान खरीदी का शुभारंभ, खाद्य आयोग अध्यक्ष संदीप शर्मा ने किया तौलकर आगाज
आज फोकस में

तर्रा सहकारी समिति में धान खरीदी का शुभारंभ, खाद्य आयोग अध्यक्ष संदीप शर्मा ने किया तौलकर आगाज

पीएम में विनोबा भावे जी की 44 वीं पुण्यतिथि मनाई गयी
आज फोकस में

पीएम में विनोबा भावे जी की 44 वीं पुण्यतिथि मनाई गयी

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp