Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

स्थगन आदेश को ठेंगा दिखाकर चुनाव कराने पर अड़े भाजपाई, सत्ता के दबाव में संविधान और कानून की उड़ रही धज्जियां – नरेन्द्र नाग

नारायणपुर से संतोष नाग की रिपोर्ट
नारायणपुर से संतोष नाग की रिपोर्ट

परिवहन संघ के चुनाव में भाजपा नेताओं की दखलअंदाजी पर आप नेता का तीखा हमला, 28 नवंबर को चुनाव कराने की कोशिश हुई तो करेंगे परिवहन मंत्री का होगा पुतला दहन

नारायणपुर:- आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व बस्तर लोकसभा अध्यक्ष नरेन्द्र नाग ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि बीते कुछ महीनो से नारायणपुर मालक परिवहन संघ में आए दिन विवाद की स्थिति बनी रहती है, जिसका सबसे मुख्य कारण है,कि प्रदेश के परिवहन मंत्री केदार कश्यप का निर्वाचन क्षेत्र है। ऐसे में मंत्री जी अपने निर्वाचन क्षेत्र में भाजपाई परिवहन अध्यक्ष चाहते हैं।अपनी इसी सोच को अमलीजामा पहनाने के लिए उन्होंने अपने सबसे करीबी भाजपा नेता व नगरपालिका उपाध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा को चुना है। लेकिन क्षेत्र की जनता चार बार के पार्षद जयप्रकाश शर्मा की कार्यशैली से पूरी तरह वाकिफ है। सत्ता और धन-बल का प्रयोग कर चुनाव जीत जाना बहुत बड़ी बात नहीं होती,सिर्फ चुनाव जीत जाने से कोई जननेता नहीं बन जाता। जननेता को जमीन और जनता से हमेशा जुड़ा रहना पड़ता है। लेकिन जयप्रकाश शर्मा की फितरत है, कि वो चुनाव जीतने के बाद फिर सीधे अगले चुनाव में ही जनता के बीच जाते हैं। नारायणपुर जिले में निको जायसवाल कंपनी की मनमानी से जिलेवासी पहले ही त्रस्त हैं, जिसके लिए परिवहन संघ के सदस्यों सहित जिलेवासियों को भी एक क्रांतिकारी नेतृत्व की आवश्यकता है। एक कड़वा सच ये भी है,कि सत्ता पक्ष का नेता चाटुकारिता के लिए मजबूर होता है,वो किसी भी स्थिति में अपने सरकार का विरोध नहीं कर पायेगा। खराब सड़क,धूल,टोल टैक्स,टायर और पार्ट्स के बढ़ती कीमतों के बीच निको प्रबंधन से रेट बढ़ाने की लड़ाई सत्ता पक्ष से जुड़े नेता के नेतृत्व में किसी भी कीमत पर संभव नहीं है।

*संविधान दिवस का सम्मान है, तो न्यायालय के आदेश पर करें अमल*

नरेन्द्र नाग ने कहा कि भाजपा और आरएसएस कि नीति हमेशा से ही संविधान विरोधी रही है। यदि परिवहन मंत्री केदार कश्यप, जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन में बैठे हुए अधिकारी और स्थानीय भाजपा नेता संविधान का सम्मान करते हैं,तो उन्हें सक्षम प्राधिकारी के आदेश का पालन करना होगा।

सहायक पंजीयक के आदेश की अवमानना बर्दाश्त नहीं

आम आदमी पार्टी के बस्तर लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि न्यायालय और वैधानिक प्राधिकारी इस देश के संविधान के अभिन्न अंग हैं, उनके आदेश की अवहेलना संविधान की हत्या है। भाजपा और आरएसएस संविधान विरोधी हो सकते हैं, लेकिन हम संविधान की रक्षा के लिए सर कटाने को भी तैयार खड़े लोग हैं। हम किसी भी कीमत में सत्ता के दबाव में संविधान की हत्या नहीं होने देंगे। सहायक पंजीयक फर्म एवं संस्थाएं बस्तर संभाग द्वारा चुनाव स्थगन का आदेश जारी होने के बाद भी चुनावी प्रक्रिया चल रही है और इस कारनामा को जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बनकर देख रहा है। यदि 28 नवंबर को चुनाव करवाने का प्रयास किया गया,तो हम परिवहन मंत्री का पुतला दहन करेंगे।

<span style=स्थगन आदेश को ठेंगा दिखाकर चुनाव कराने पर अड़े भाजपाई, सत्ता के दबाव में संविधान और कानून की उड़ रही धज्जियां – नरेन्द्र नाग">
आज फोकस में

स्थगन आदेश को ठेंगा दिखाकर चुनाव कराने पर अड़े भाजपाई, सत्ता के दबाव में संविधान और कानून की उड़ रही धज्जियां – नरेन्द्र नाग

रतनपुर में 20वां राउत नाच महोत्सव स्थगित, शोक में डूबा यादव समाज
आज फोकस में

रतनपुर में 20वां राउत नाच महोत्सव स्थगित, शोक में डूबा यादव समाज

गरियाबंद में तेज रफ्तार कार का कहर, कॉलेज से लौट रहीं तीन छात्राओं को पीछे से मारी टक्कर; एक गंभीर, रायपुर रेफर
आज फोकस में

गरियाबंद में तेज रफ्तार कार का कहर, कॉलेज से लौट रहीं तीन छात्राओं को पीछे से मारी टक्कर; एक गंभीर, रायपुर रेफर

तखतपुर विधानसभा क्षेत्र में संविधान दिवस मनाया गया
आज फोकस में

तखतपुर विधानसभा क्षेत्र में संविधान दिवस मनाया गया

मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर कौशल विकास एवं परिवार सशक्तिकरण योजना के तहत 5 हितग्राहियों को मिलेगा प्रशिक्षण, 18 से 30 वर्ष आयु के पात्र अभ्यर्थी कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
आज फोकस में

मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर कौशल विकास एवं परिवार सशक्तिकरण योजना के तहत 5 हितग्राहियों को मिलेगा प्रशिक्षण, 18 से 30 वर्ष आयु के पात्र अभ्यर्थी कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

फिंगेश्वर में स्वस्थ पंचायत सम्मेलन एवं स्वास्थ्य मेला का हुआ आयोजन, सांसद और विधायक हुए शामिल
आज फोकस में

फिंगेश्वर में स्वस्थ पंचायत सम्मेलन एवं स्वास्थ्य मेला का हुआ आयोजन, सांसद और विधायक हुए शामिल

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp