Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बंदूक की राह नहीं, विकास की राह ही भविष्य का सही विकल्प – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

बीजापुर में 13 कुख्यात हार्डकोर नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ थामा विकास का हाथ

रायपुर :— बीजापुर जिले में नक्सलवाद के खिलाफ चल रही व्यापक मुहिम को आज एक बड़ी सफलता मिली। जिले में सक्रिय 23 लाख रुपए के इनामी 13 कुख्यात हार्डकोर नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का संकल्प लिया। इन आत्मसमर्पित नक्सलियों में से दस पर ₹1 लाख से ₹8 लाख तक के इनाम घोषित थे।

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने ट्वीट किया कि यह महत्वपूर्ण आत्मसमर्पण राज्य सरकार की “आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति – 2025” और “नियद नेल्ला नार योजना” की प्रभावशीलता का प्रत्यक्ष प्रमाण है, जिसके माध्यम से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विश्वास का वातावरण और बदलाव की सकारात्मक लहर सृजित हो रही है।

Advertisement Box

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने कहा कि अब नक्सली भी यह समझने लगे हैं कि बंदूक की राह नहीं, बल्कि विकास की राह ही भविष्य का सही विकल्प है। सरकार इन सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास, कौशल उन्नयन एवं पुनरुत्थान के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है, ताकि वे सम्मानपूर्वक जीवन व्यतीत कर सकें।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और केंद्रीय गृह मंत्री  अमित शाह जी के नेतृत्व में मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश से नक्सलवाद के समूल उन्मूलन के लक्ष्य को सुनिश्चित करने के लिए हमारी सरकार पूर्णतः संकल्पबद्ध है।

गरियाबंद में सड़क मरम्मत पर करोड़ों स्वीकृत, PWD का काम सिर्फ खानापूर्ति
आज फोकस में

गरियाबंद में सड़क मरम्मत पर करोड़ों स्वीकृत, PWD का काम सिर्फ खानापूर्ति

पाण्डुका में खुलेआम मुरम की लूट, प्रशासन की खामोशी से बढ़ा आक्रोश
आज फोकस में

पाण्डुका में खुलेआम मुरम की लूट, प्रशासन की खामोशी से बढ़ा आक्रोश

आत्मसमर्पित नक्सलियों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु कौशल विकास योजना के तहत लाइवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में सिलाई मशीन, वाहन चालक एवं पलम्बर का प्रशिक्षण दिया
आज फोकस में

आत्मसमर्पित नक्सलियों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु कौशल विकास योजना के तहत लाइवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में सिलाई मशीन, वाहन चालक एवं पलम्बर का प्रशिक्षण दिया

“भारतीय सेना की ट्रेनिंग पूरी कर लौटा शुभम, गाँव में हुआ भव्य स्वागत”
आज फोकस में

“भारतीय सेना की ट्रेनिंग पूरी कर लौटा शुभम, गाँव में हुआ भव्य स्वागत”

शिक्षा से ही संस्कार का होता हैं विकास— अग्रवाल
आज फोकस में

शिक्षा से ही संस्कार का होता हैं विकास— अग्रवाल

झुंड से बिछड़े हाथी ने मचाई उत्पात. सीपत क्षेत्र में दहशत माहौल, फसल को पहुंचाया नुकसा,महिला पर किया हमला बाल बाल बची
आज फोकस में

झुंड से बिछड़े हाथी ने मचाई उत्पात. सीपत क्षेत्र में दहशत माहौल, फसल को पहुंचाया नुकसा,महिला पर किया हमला बाल बाल बची

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp