Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पंधी (लगरा)के पास दर्दनाक सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत..आक्रोशित ग्रामीणों ने 3 घंटे किया चक्काजाम,

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

ओवरस्पीड व ओवरलोड वाहनों में लगेगी लगाम..बनेंगे स्पीड ब्रेकर, नहीं होगी अब चक्काजाम

सीपत:–पूजा में शामिल होकर वापस अपने गांव लौट रहे मां-बेटे की एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। यह हादसा शुक्रवार रात करीब 9:20 बजे सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम पंधी स्थित यादव ढाबा के सामने हुआ।

हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया, जो तीन घंटे बाद प्रशासन की समझाइश के बाद समाप्त हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम जांजी निवासी सकुन बाई क्षत्रिय उम्र 50 वर्ष अपने बेटे हरीश सिंह पिता गोपाल सिंह के साथ बिलासपुर में आयोजित कथा-पूजा में शामिल होकर एचएफ डीलक्स बाइक से अपने गांव लौट रही थीं।

रास्ते में ग्राम पंधी के पास तेज रफ्तार और लापरवाही पूर्वक चल रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण, परिजन व जनप्रतिनिधि एकत्र हो गए।

उन्होंने मुआवजे, हादसे के जिम्मेदार एनटीपीसी से राखड़ और कोलवाशरी कोयला लदान करने वाले ओवरलोड और तेज रफ्तार वाहनों पर रोक, स्पीड ब्रेकर की मांग को लेकर सड़क पर चक्काजाम कर दिया। इससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।

मौके पर यातायात एएसपी रामगोपाल करियारे, डीएसपी सिद्धार्थ बघेल, तहसीलदार सोनू अग्रवाल सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचे और तीन घंटे की कड़ी समझाइश के बाद चक्काजाम समाप्त कराया गया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि मृतकों के परिजनों को तात्कालिक सहायता के रूप में 25-25 हजार रुपये की राशि दी जाएगी।

साथ ही हादसे वाले स्थानों पर स्पीड ब्रेकर बनाए जाएंगे और ओवरस्पीड व ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने अज्ञात ट्रेलर की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

भीषण गर्मी में उमड़ा जनसैलाब, सुशासन तिहार में रतनपुर की समस्याओं की खुली पोल
आज फोकस में

भीषण गर्मी में उमड़ा जनसैलाब, सुशासन तिहार में रतनपुर की समस्याओं की खुली पोल

तालाब की शासकीय भूमि पर खेत बनाकर अतिक्रमण को लेकर नवागांव (हरदाडीह) सरपंच ने किया सीपत तहसील में शिकायत

प्रार्थना सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन की शिकायत, सीपत थाना में रिपोर्ट दर्ज
आज फोकस में

प्रार्थना सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन की शिकायत, सीपत थाना में रिपोर्ट दर्ज

रायपुर : गर्मी में राहत और सतत बनी रहे रोशनी : शासन की संवेदनशील पहल से सियाराम मरकाम के घर लौटी बिजली
आज फोकस में

रायपुर : गर्मी में राहत और सतत बनी रहे रोशनी : शासन की संवेदनशील पहल से सियाराम मरकाम के घर लौटी बिजली

तखतपुर में हिन्दू मुक्तिधाम पर कचरा प्लांट निर्माण रद्द, सर्व हिन्दू समाज की मांग पर भूमि पूजन स्थगित
आज फोकस में

तखतपुर में हिन्दू मुक्तिधाम पर कचरा प्लांट निर्माण रद्द, सर्व हिन्दू समाज की मांग पर भूमि पूजन स्थगित

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp