
*गरियाबंद*:- आबकारी विभाग गरियाबंद ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान कुल 22 लीटर महुआ शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 4,400 रुपये बताई गई है।
आबकारी विभाग के अनुसार, गरियाबंद वृत्त में 22 सितंबर 2026 को कार्रवाई करते हुए पहला प्रकरण परदेशी राम साहू (32), निवासी नवाडीह, थाना छुरा के खिलाफ दर्ज किया गया। वहीं दूसरे प्रकरण में उगेश ध्रुव (20), निवासी वनलोहझर, थाना फिंगेश्वर को आरोपी बनाया गया।
दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ धारा 34(1)(ख), 34(2) एवं 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण कायम किया गया है।
कार्रवाई आबकारी उपनिरीक्षक नागेश राज श्रीवास्तव एवं आबकारी विभाग के स्टाफ द्वारा की गई। विभाग ने अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।








