
*गरियाबंद*:- अभनपुर विधायक इन्द्रकुमार साहू जी के कर-कमलों से उत्कृष्ट किसानों का हुआ भव्य नागरिक अभिनंदन
खाद-बीज की आसान उपलब्धता और सहकारिता से जनकल्याणकारी योजनाओं को हर किसान तक पहुँचाने का संकल्प
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अभनपुर के लोकप्रिय विधायक इन्द्रकुमार साहू जी उपस्थित रहे। इस अवसर पर विधायक जी ने क्षेत्र के उत्कृष्ट, कर्मठ और समर्पित कृषकों किसानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि किसान हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और उनके परिश्रम का सम्मान करना पूरे समाज के लिए गौरव का विषय है।
आमसभा की शुरुआत में समिति के प्राधिकृत अधिकारी राजकुमार तारवानी जी ने संस्था की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने समिति की वित्तीय स्थिति, कृषि सुविधाओं के विस्तार, खाद-बीज की सुलभ उपलब्धता और सहकारिता विभाग द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से प्रकाश डाला।
समारोह में समिति प्रबंधन, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में उत्साहित किसान भाई उपस्थित रहे। अंत में उपस्थित सभी कृषकों ने सहकारिता के माध्यम से क्षेत्र के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प व्यक्त किया।

ग्रामीण सेवा सहकारी समिति केन्द्री में वार्षिक आमसभा एवं किसान सम्मान समारोह आयोजित">








