Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

आपातकाल में जेल गए लोगों की बढ़ेंगी सुविधाएं, धामी सरकार बनाने जा रही नया कानून

उत्तराखंड की धामी सरकार जल्द ही सदन में एक बिल पेश कर सकती है। इस बिल के जरिए आपातकाल के दौरान जेल गए लोकतंत्र सेनानिय की सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। गृह मंत्रालय ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

आपातकाल के दौरान जेल गए लोकतंत्र सेनानियों को धामी सरकार कानूनी कवच देने जा रही है।

Advertisement Box

ऐसे लोगों को पेंशन सहित अन्य सुविधाएं बढ़ाने के लिए सरकार 19 अगस्त से गैरसैंण में शुरू होने जा रहे मानसून सत्र में विधेयक पेश कर सकती है। राज्य का गृह विभाग इसकी तैयारी में जुटा है

लोकतंत्र सेनानियों के मुद्दे पर भाजपा और कांग्रेस के बीच हमेशा से टकराव बना रहा। त्रिवेंद्र सरकार के दौरान लोकतंत्र सेनानियों को पेंशन देने से जुड़ा एक शासनादेश जारी किया गया था। इसके तहत इन्हें 20 हजार रुपये प्रतिमाह की पेंशन दी जाती है। उत्तराखंड में ऐसे लोकतंत्र सेनानियों की संख्या करीब 80 है। आने वाले समय में कोई सरकार लोकतंत्र सेनानियों के इस हक को न छीन ले, इसलिए धामी सरकार अब इसे कानूनीजामा पहनाने जा रही है।

बता दें कि 25 जून को आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान में देहरादून में हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके अधिकारों को सुरक्षित किए जाने का भरोसा दिया था। केंद्र सरकार ने पूरे देश में 25 जून को आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर इस दिन को संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया था।

गृह विभाग के अधिकारी विधेयक का ड्राफ्ट तैयार करने में जुटे हुए हैं। 25 जून 1975 से 21 मार्च 1977 तक आपातकाल के दौरान एक महीने की जेल काटने वाले लोगों को इस विधेयक का लाभमिल सकेगा। गृह विभाग के सूत्रों की मानें तो विधेयक पास होने के बाद ऐसे लोगों को मासिक पेंशन के अलावा परिवहन, स्वास्थ्य जैसी सुविधाएं भी दी जा सकती हैं। ड्राफ्ट तैयार किए जाने के संबंध में सचिव गृह शैलेश बगोली ने पुष्टि की है।

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp