Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

शासकीय बालक पूर्व माध्यमिक शाला रतनपुर में गरिमामयी विदाई एवं गणवेश वितरण कार्यक्रम सम्पन्न

सेवानिवृत्त शिक्षक बी.के. पाण्डेय व स्थानांतरित शिक्षक श्री परमेश्वर पटेल को दी गई भावभीनी विदाई

रतनपुर:—
शासकीय बालक पूर्व माध्यमिक शाला रतनपुर में शनिवार को एक हृदयस्पर्शी एवं गरिमामयी कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विद्यालय के छात्रों को गणवेश वितरण के साथ ही दो सम्माननीय शिक्षकों को भावभीनी विदाई दी गई।
इस अवसर पर संस्था से सेवानिवृत्त हुए शिक्षक श्री बी.के. पाण्डेय एवं पदोन्नति के पश्चात स्थानांतरित हुए शिक्षक श्री परमेश्वर पटेल को सह सम्मान श्रीफल, साल भेंट कर विदाई दी गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार, छात्र एवं अभिभावकों ने दोनों शिक्षकों के शिक्षकीय योगदान को भावभीने शब्दों में याद किया।

बी.के. पाण्डेय (सेवानिवृत्त शिक्षक) ने भावुक होते हुए कहा:—-
“यह विद्यालय मेरा दूसरा घर था। यहां के बच्चों और सहकर्मियों के साथ बिताया हर क्षण मेरी स्मृतियों में हमेशा जीवित रहेगा। मैं चाहता हूं कि सभी छात्र जीवन में ऊंचाइयों को छुएं। मेरी शुभकामनाएं सदैव आप सभी के साथ हैं।”

Advertisement Box

परमेश्वर पटेल (स्थानांतरित शिक्षक) ने अपने विचार साझा करते हुए कहा:—–
“रतनपुर की इस संस्था में मैंने न केवल पढ़ाया, बल्कि बहुत कुछ सीखा भी। यहां का सहयोगी वातावरण और छात्र-छात्राओं का स्नेह सदैव मेरे हृदय में रहेगा। अब एक नई जिम्मेदारी के साथ मैं आगे बढ़ रहा हूं, लेकिन यहां की यादें हमेशा साथ रहेंगी।”

मुख्य अतिथि मनोज पाटले (पार्षद, वार्ड क्रमांक 05) ने अपने उद्बोधन में कहा:——
“शिक्षक केवल ज्ञान का दाता नहीं, बल्कि समाज का निर्माता होता है।  पाण्डेय और  पटेल  जैसे समर्पित शिक्षकों का योगदान आने वाली पीढ़ियों को मार्गदर्शन देता रहेगा। ऐसे शिक्षकों का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। मैं विद्यालय परिवार को इस अनुकरणीय आयोजन के लिए बधाई देता हूं।”

इस गरिमामयी अवसर पर वरिष्ठ नागरिक संघ अध्यक्ष किशनलाल तंबोली, पूर्व उपाध्यक्ष नगर पालिका रतनपुर कन्हैया यादव, प्राचार्य  के.एल. फरवी (शहीद नूतन सोनी शा. उ.मा. विद्यालय) सहित समाज के अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
विद्यालय परिवार से प्रधान पाठक श्रीमती सीमा मरावी,  मनीष पांडे,  अनवर खान,  अजय गुप्ता, श्रीमती ममता भोंसले (भृत्य) व श्रीमती एम. कोशले (सफाई कर्मी) सहित समस्त स्टाफ ने कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था और संचालन में सराहनीय भूमिका निभाई।

छात्रों को गणवेश वितरण के दौरान पालकों की भी उत्साहजनक भागीदारी रही। पूरा कार्यक्रम सौहार्द, सम्मान और स्नेह का प्रतीक बन गया।
यह आयोजन न केवल एक विदाई था, बल्कि शिक्षा के मूल्यों और गुरु-शिष्य परंपरा की सजीव झलक भी थी।

विधायक दिलीप लहरिया ने किये ग्राम धुर्वाकारी एवं जैतपुर धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण
आज फोकस में

विधायक दिलीप लहरिया ने किये ग्राम धुर्वाकारी एवं जैतपुर धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण

रतनपुर ब्लाक किसान कांग्रेस अध्यक्ष ने किया धान मंडी का औचक निरीक्षण,किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न होने की बात कही
आज फोकस में

रतनपुर ब्लाक किसान कांग्रेस अध्यक्ष ने किया धान मंडी का औचक निरीक्षण,किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न होने की बात कही

कलेक्टर उइके का धान खरीदी केंद्र परसुली का औचक निरीक्षण किया, धान खरीदी में लापरवाही पर केंद्र प्रभारी को हटाने के दिए निर्देश
आज फोकस में

कलेक्टर उइके का धान खरीदी केंद्र परसुली का औचक निरीक्षण किया, धान खरीदी में लापरवाही पर केंद्र प्रभारी को हटाने के दिए निर्देश

सीपत क्षेत्र के वनांचल ग्राम में बिछड़े हाथी ने फिर मचाया उत्पात, किसान के फसल को किया बर्बाद
आज फोकस में

सीपत क्षेत्र के वनांचल ग्राम में बिछड़े हाथी ने फिर मचाया उत्पात, किसान के फसल को किया बर्बाद

गरियाबंद में सड़क मरम्मत पर करोड़ों स्वीकृत, PWD का काम सिर्फ खानापूर्ति
आज फोकस में

गरियाबंद में सड़क मरम्मत पर करोड़ों स्वीकृत, PWD का काम सिर्फ खानापूर्ति

पाण्डुका में खुलेआम मुरम की लूट, प्रशासन की खामोशी से बढ़ा आक्रोश
आज फोकस में

पाण्डुका में खुलेआम मुरम की लूट, प्रशासन की खामोशी से बढ़ा आक्रोश

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp