Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रतनपुर में निकली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा, आज़ादी का जश्न और शहीदों के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब

रतनपुर से रवि ठाकुर की रिपोर्ट
रतनपुर से रवि ठाकुर की रिपोर्ट

नगर की गलियों में गूंजे “भारत माता की जय” के नारे, शहीद नूतन सोनी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

रतनपुर:—– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के “हर घर तिरंगा – घर-घर तिरंगा” अभियान के आह्वान पर मंगलवार को भाजपा मंडल रतनपुर द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ। सुबह से ही नगर की गलियों में देशभक्ति का रंग घुलने लगा था। मां महामाया मंदिर के वीआईपी गेट से यात्रा का आगाज हुआ तो सैकड़ों हाथों में लहराते तिरंगे, माथों पर तिरंगा पट्टी और देशभक्ति के नारों ने माहौल को जोश से भर दिया।यात्रा महामाया पारा, भीम चौक, बड़ी बाजार और नूतन चौक से गुजरती हुई आगे बढ़ी। नूतन चौक में मौजूद लोगों की आंखें उस वक्त नम हो गईं, जब शहीद नूतन सोनी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

बच्चों ने हाथ जोड़कर मौन धारण किया, बुजुर्गों ने तिरंगा माथे से लगाकर आशीर्वाद दिया।रास्ते भर “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम” और “शहीदों अमर रहो” के नारों से रतनपुर की हवा गूंजती रही। जिन गलियों से यात्रा गुजरी, वहां घरों की छतों पर खड़े लोग तिरंगे लहराते और फूल बरसाते नज़र आए। हाई स्कूल, बस स्टैंड और अंत में महामाया चौक पर पहुंची यात्रा ने देशभक्ति का ऐसा आलम बना दिया, मानो स्वतंत्रता दिवस पहले ही दस्तक दे चुका हो।

Advertisement Box

मुख्य वक्ता लवकुश कश्यप (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य) और तिरिथ राम यादव (जिला उपाध्यक्ष, भाजपा ग्रामीण) ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “तिरंगा हमारी आन, बान और शान है। इसे फहराना केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि उन शहीदों का सम्मान है जिन्होंने अपना सर्वस्व देश के लिए न्योछावर कर दिया।”

मंडल अध्यक्ष दुर्गा (बबलू) कश्यप ने भावुक होते हुए कहा, “आज रतनपुर की धरती शहीदों की अमर गाथा दोहरा रही है। हमारे पूर्वजों ने जिस आज़ादी के लिए बलिदान दिया, उसे सहेजना और आगे बढ़ाना हम सबका धर्म है। मैं रतनपुर के हर घर में तिरंगा फहराने की अपील करता हूं, ताकि आने वाली पीढ़ियां देशभक्ति की यह लौ हमेशा जलाए रखें।”

इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष बीनू निराला, डॉ. सुनील जायसवाल, सुरेश सोनी, राधे पटेल, संतोष तिवारी, माखन सिंह राजपूत, रविंद्र दुबे, संतोष यादव, रोहिणी बैसवाड़े, घनश्याम रात्रे, ज्वाला कौशिक, प्रशांत यादव, मनोज कश्यप, प्रेमलता तंबोली, सावित्री रात्रे, भाऊ राम, दिनेश प्रभाकर, तीरथ पटेल, ज्ञानेंद्र कश्यप, सरिता कमल सेन, दुर्गा कोशले हरिशंकर यादव मुकेश यादव अमोल दास मानिकपूरी उषा चौहान शिवानी सोनी विजय श्री सविता धीवर राजकुमारी बिसेन प्रमिला कश्यप भानु प्रताप कश्यप ज्योति भानु कश्यप अनिल यादव पवन पाठक राजू मानिकपुरी इंदु यादव कुश कहरा सूरज कश्यप हर्ष पटेल हीरा मरावी घनश्याम कमल सेन शंकर राव रामा जायसवाल संदीप राव विजय कश्यप उमेश भारद्वाज सोनू कोशले मनोज सारथी कुनाल सारथी दीपेश जलकारे सुषमा कश्यप रेहाना द्वारिका पटेल उमाशंकर पाव सलीम कौशिक विनोद जायसवाल दीपक विजय लक्ष्मी पटेल शांति लाल शिला गुप्ता सहित भाजपा के वरिष्ठजन, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा और भारी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।तिरंगा यात्रा के इस दृश्य ने यह साबित कर दिया कि रतनपुर की जनता न केवल आज़ादी के इतिहास को संजोए हुए है, बल्कि शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए भी संकल्पबद्ध है।

एनटीपीसी सीपत की संगवारी महिला समिति द्वारा 15 शासकीय प्राथमिक शालाओं के 1492 विद्यार्थियों को स्वेटर वितरण
आज फोकस में

एनटीपीसी सीपत की संगवारी महिला समिति द्वारा 15 शासकीय प्राथमिक शालाओं के 1492 विद्यार्थियों को स्वेटर वितरण

बलरामपुर : कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्र महाराजगंज का किया औचक निरीक्षण
आज फोकस में

बलरामपुर : कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्र महाराजगंज का किया औचक निरीक्षण

बालोद : बालोद जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य सफलतापूर्वक जारी
आज फोकस में

बालोद : बालोद जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य सफलतापूर्वक जारी

मुंगेली : धान खरीदी व्यवस्था में अनियमितता एवं लापरवाही बड़ी कार्रवाई,,, नियमों के उल्लंघन पर जिला खाद्य अधिकारी मुंगेली निलंबित
आज फोकस में

मुंगेली : धान खरीदी व्यवस्था में अनियमितता एवं लापरवाही बड़ी कार्रवाई,,, नियमों के उल्लंघन पर जिला खाद्य अधिकारी मुंगेली निलंबित

मुंगेली : राजीव युवा उत्थान योजना: दस्तावेज सत्यापन रायपुर में 27 व 28 जनवरी को
आज फोकस में

मुंगेली : राजीव युवा उत्थान योजना: दस्तावेज सत्यापन रायपुर में 27 व 28 जनवरी को

राजनांदगांव : शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय पेण्ड्री में सुरक्षा चक्र के तहत नि:शुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर 25 जनवरी तक
आज फोकस में

राजनांदगांव : शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय पेण्ड्री में सुरक्षा चक्र के तहत नि:शुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर 25 जनवरी तक

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp