Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नगरीय निकायों की स्वच्छता हेतु समर्पित डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन वाहनों को दिखाई हरी झंडी

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर ‘स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2025’ का किया शुभारंभ

रायपुर, :—- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज परिसर में “स्वच्छता ही सेवा 2025 पखवाड़ा” का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने रायपुर नगर निगम और अन्य नगरीय निकायों की स्वच्छता को समर्पित डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Advertisement Box

मुख्यमंत्री साय ने स्वयं हाथ में झाड़ू लेकर परिसर की सफाई की और स्वच्छता का संदेश आमजन तक पहुँचाया। उन्होंने कहा कि अपने आसपास का वातावरण स्वच्छ रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के दौरान प्रदेशभर में विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे और इसमें सभी नागरिकों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से युवाओं को इस अभियान से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वच्छता के प्रति जागरूकता और स्वप्रेरणा से जुड़ाव समाज में सकारात्मक बदलाव लाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री सदैव स्वच्छता की बात करते हैं और उन्होंने देश को स्वच्छ बनाने का बड़ा लक्ष्य रखा है। हमें इसे आगे बढ़ाने के लिए अपनी जिम्मेदारी प्राथमिकता से निभानी चाहिए।

*मुख्यमंत्री ने विभिन्न स्टालों का किया अवलोकन*

शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री साय ने नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टालों का अवलोकन किया। उन्होंने स्व-सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा कर उनके आजीविका मूलक कार्यों और गतिविधियों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0, सीएसपीडीसीएल, क्रेडा की पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, कचरा संग्रहण एवं उसके प्रबंधन की प्रक्रिया संबंधी मॉडल तथा स्व-सहायता समूह द्वारा निर्मित उत्पादों के स्टालों का भी अवलोकन किया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने “खुशियों का ठेला” के अंतर्गत महिला वेंडर्स को भी प्रोत्साहित किया और उन्हें ऑनलाइन लेन-देन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए यूपीआई साउंड बॉक्स डिवाइस प्रदान किया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत, विधायक सुनील सोनी, महापौर श्रीमती मीनल चौबे सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

₹75 के सरकारी शुल्क पर ₹150 की वसूली! लैलूंगा में आधार अपडेट बना लूट का जरिया, ग्रामीणों में आक्रोश—जिम्मेदार कौन?
आज फोकस में

₹75 के सरकारी शुल्क पर ₹150 की वसूली! लैलूंगा में आधार अपडेट बना लूट का जरिया, ग्रामीणों में आक्रोश—जिम्मेदार कौन?

डॉ. भूमिका दास को बड़ी उपलब्धि: SAM 2.0 के तहत LCIT–NIUA के बीच अनुबंध, ₹5 लाख का शोध अनुदान
आज फोकस में

डॉ. भूमिका दास को बड़ी उपलब्धि: SAM 2.0 के तहत LCIT–NIUA के बीच अनुबंध, ₹5 लाख का शोध अनुदान

शहीद वीर नारायण सिंह का बलिदान, आत्मगौरव, संघर्ष और स्वाभिमान का प्रतीक –कौशिक
आज फोकस में

शहीद वीर नारायण सिंह का बलिदान, आत्मगौरव, संघर्ष और स्वाभिमान का प्रतीक –कौशिक

रतनपुर की बेटी पिंकी लोधी बनी CISF जवान, वार्ड नंबर 5 का नाम रोशन
आज फोकस में

रतनपुर की बेटी पिंकी लोधी बनी CISF जवान, वार्ड नंबर 5 का नाम रोशन

भारत के पहले डीवी कपूर फाउंडेशन एनर्जी इनोवेशन अवॉर्ड्स के दौरान ऊर्जा क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए दिए गए पुरस्कार
आज फोकस में

भारत के पहले डीवी कपूर फाउंडेशन एनर्जी इनोवेशन अवॉर्ड्स के दौरान ऊर्जा क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए दिए गए पुरस्कार

नवीन पाठ्यपुस्तकों पर आधारित बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान प्रशिक्षण प्रथम चरण प्रशिक्षण सम्पन्न
आज फोकस में

नवीन पाठ्यपुस्तकों पर आधारित बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान प्रशिक्षण प्रथम चरण प्रशिक्षण सम्पन्न

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp