
रतनपुर….राज्य शासन द्वारा बेतहाशा बिजली बिल में बढ़ोतरी,हाफ बिजली बिल योजन को बंद किए जाने,स्मार्ट मीटर की गड़बड़ी तथा रतनपुर नगर में बढ़ती बिजली समस्याओं को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनपुर के तत्वाधान में बिजली ऑफिस रतनपुर का घेराव कर प्रदर्शन किया जाएगा।
ब्लाक समन्वयक शीतल जायसवाल ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा राज्य शासन द्वारा पिछली कांग्रेस सरकार की योजना बिजली बिल हाफ को बंद कर ऊपर से प्रति यूनिट बिजली की दरों में की गई वृद्धि स्मार्ट मीटर की गड़बड़ी के साथ साथ रतनपुर में हो रही बिजली की कई प्रकार की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा साथ ही उन्होंने बताया कि अपने ज्ञापन के माध्यम से हम सहायक अभियंता से मांग किए है कि इन समस्याओं का निराकरण नहीं किए जाने पर आगे और भी चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया जाएगा।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा अपने सभी कांग्रेसजन, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, NSUI, इंटक,किसान कांग्रेस, सेवादल एवं अन्य सभी प्रकोष्ठ एवं मोर्चो के पदाधिकारी/कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अनिवार्य की गई है
कार्यक्रम स्थल:- शनिचरी चौक से पैदल मार्च करते हुए बिजली ऑफिस भैरो बाबा मंदिर के पास रतनपुर
समय:- सुबह 11 बजे से
दिन/दिनांक- मंगलवार/ 7 अक्टूबर 2025









