Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन

नारायणपुर से संतोष नाग की रिपोर्ट
नारायणपुर से संतोष नाग की रिपोर्ट

नारायणपुर:—- कृषि महाविद्यालय, केरलपल में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन ज़िला कलेक्टर महोदया के आदेशानुसार वा जिला कार्यक्रम अधिकारी के मार्गदर्शन से किया गया, जिसमें कृषि महाविद्यालय से प्राचार्य डॉ. रत्ना नासीमे का विशेष सहयोग सराहनीय रहा। इस अवसर पर बालिकाओं के सशक्तिकरण और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु विविध गतिविधियाँ आयोजित की गईं। कार्यक्रम में मिशन शक्ति से कार्यालय सहायक विकास जैन तथा आईसीपीएस (एकीकृत बाल संरक्षण योजना) से विधि परीक्षा अधिकारी सनातन मेसरा उपस्थित रहे। उन्होंने “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” योजना पर विस्तृत जानकारी दी और बालिकाओं को उनके अधिकारों एवं योजनाओं के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम में भाषण और कविता प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया, जिसमें बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
बालिकाओं से विभिन्न विषयों पर प्रश्नोत्तरी भी कराई गई, जिससे उनमें आत्मविश्वास और ज्ञान की भावना को प्रोत्साहन मिला।
कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाना, उनके अधिकारों की जानकारी देना तथा उन्हें समाज में समान अवसर प्रदान करने की दिशा में प्रेरित करना था। आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और इसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं तथा अध्यापकों ने सहभागिता की।

पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश साहू पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन
आज फोकस में

पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश साहू पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

किसानों के साथ अन्याय कब तक?  तीन साल से बिजली विभाग बना रहा मजाक – नरेन्द्र नाग अध्यक्ष बस्तर लोकसभा आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़
आज फोकस में

किसानों के साथ अन्याय कब तक? तीन साल से बिजली विभाग बना रहा मजाक – नरेन्द्र नाग अध्यक्ष बस्तर लोकसभा आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
आज फोकस में

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

प्रवेश चयन परीक्षा परिणाम जारी  ,चयनित विद्यार्थियों को 30 जून तक लेना होगा प्रवेश
आज फोकस में

प्रवेश चयन परीक्षा परिणाम जारी ,चयनित विद्यार्थियों को 30 जून तक लेना होगा प्रवेश

ग्राम पंचायतों में 24 जून को विशेष ग्राम सभाओं का होगा आयोजन
आज फोकस में

ग्राम पंचायतों में 24 जून को विशेष ग्राम सभाओं का होगा आयोजन

कलेक्टर नम्रता जैन ने जनदर्शन में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
आज फोकस में

कलेक्टर नम्रता जैन ने जनदर्शन में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp