Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सक्ती : महतारी वंदन योजना से मिथिला के परिवार को मिल रहा आर्थिक सहारा

ब्यूरो रिपोर्ट समय न्यूज़ लाइव

सक्ती :—राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उनके जीवन स्तर में सुधार लाने का कार्य कर रही है। योजना के तहत मिलने वाली मासिक सहायता राशि महिलाओं के लिए भरोसेमंद आर्थिक सहयोग साबित हो रही है। इसी योजना का लाभ विकासखंड डभरा के ग्राम पंचायत केनापाली निवासी श्रीमती मिथिला लहरे को भी मिल रहा है। श्रीमती मिथिला लहरे ने बताया कि महतारी वंदन योजना के अंतर्गत मिलने वाली राशि नियमित रूप से उनके बैंक खाते में जमा हो रही है। इससे उन्हें परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में काफी मदद मिल रही है। अब तक उन्हें योजना की 28वीं किस्त प्राप्त हो चुकी है। उन्होंने बताया कि योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग वे मुख्य रूप से अपने बच्चों की पढ़ाई और घरेलू जरूरतों को पूरा करने में करती हैं। इस आर्थिक सहयोग से परिवार के खर्चों का बोझ कम हुआ है और बच्चों की शिक्षा को निरंतर जारी रखने में सहायता मिली है। श्रीमती मिथिला का कहना है कि महतारी वंदन योजना ग्रामीण महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है, जो उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

रायपुर : राज्यपाल ने दिव्यांग पुनर्वास केंद्र माना कैंप का किया अवलोकन
आज फोकस में

रायपुर : राज्यपाल ने दिव्यांग पुनर्वास केंद्र माना कैंप का किया अवलोकन

रायपुर : राज्यपाल  रमेन डेका ने “प्रारंभ” पत्रिका के विशेषांक का किया विमोचन
आज फोकस में

रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका ने “प्रारंभ” पत्रिका के विशेषांक का किया विमोचन

रायपुर : वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा का अमर स्रोत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
आज फोकस में

रायपुर : वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा का अमर स्रोत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

भारतमाला परियोजना के दो राष्ट्रीय राजमार्गों के काम मार्च-2027 तक होंगे पूरे
आज फोकस में

भारतमाला परियोजना के दो राष्ट्रीय राजमार्गों के काम मार्च-2027 तक होंगे पूरे

राजनांदगांव : प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से सरिता सोनवानी का बिजली बिल हुआ शून्य
आज फोकस में

राजनांदगांव : प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से सरिता सोनवानी का बिजली बिल हुआ शून्य

रायपुर : रायपुर की बेटी बनाएगी सैटेलाइट, कलेक्टर ने प्रेरक पुस्तक व पुष्पगुच्छ भेंट कर किया सम्मानित
आज फोकस में

रायपुर : रायपुर की बेटी बनाएगी सैटेलाइट, कलेक्टर ने प्रेरक पुस्तक व पुष्पगुच्छ भेंट कर किया सम्मानित

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp