Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रायपुर : रायपुर की बेटी बनाएगी सैटेलाइट, कलेक्टर ने प्रेरक पुस्तक व पुष्पगुच्छ भेंट कर किया सम्मानित

ब्यूरो रिपोर्ट समय न्यूज़ लाइव

रायपुर :—स्पेस किड्ज़ इंडिया के प्रतिष्ठित मिशन शक्तिसैट में रायपुर की छात्रा कु. महिमा राजपूत के राष्ट्रीय फाइनलिस्ट के रूप में चयनित होने पर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज उनसे मुलाकात कर शुभकामनाएं दीं। डॉ. सिंह ने महिमा को प्रेरक पुस्तक एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

शासकीय आदर्श उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (SAGES), तिलकनगर की प्रतिभाशाली छात्रा कु. महिमा राजपूत का चयन मिशन शक्तिसैट के लिए राष्ट्रीय फाइनलिस्ट के रूप में हुआ है। इस चयन प्रक्रिया के लिए उन्होंने ऑनलाइन आवेदन किया था एवं परीक्षा दिया। जिसके पश्चात् उनका चयन हुआ। यह उपलब्धि विद्यालय, रायपुर जिले एवं छत्तीसगढ़ राज्य के लिए गौरव का विषय है। महिमा ने अपनी प्रतिभा, लगन और वैज्ञानिक सोच के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर यह महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त किया है।

सुश्री महिमा ने कहा कि मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं जिला प्रशासन एवं अपने शिक्षकों एवं प्राचार्य का धन्यवाद करती हूं जिनके मार्गदर्शन एवं सहयोग से आज मैं इस उपलब्धि को हासिल की हूं।

राष्ट्रीय फाइनलिस्ट के रूप में चयनित महिमा राजपूत अगस्त 2026 में नई दिल्ली में आयोजित होने वाली 8 दिवसीय शक्तिसैट कार्यशाला में भाग लेंगी। यह कार्यशाला अंतरिक्ष विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में छात्राओं को प्रोत्साहित करने तथा उनके वैज्ञानिक कौशल को विकसित करने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगी। इस मिशन में विश्व के 108 देशों की 108 चयनित छात्राएं भाग लेंगी। 23 अगस्त से नई दिल्ली में आयोजित कार्यशाला में छात्राएं मिलकर ShaktiSAT उपग्रह का निर्माण करेंगी। इनमें से एक सैटेलाइट को चंद्रमा की कक्षा में स्थापित किया जाएगा, जबकि दूसरा चंद्रमा की पर उतरने के उद्देश्य से विकसित किया जाएगा। इन सैटेलाइट्स का प्रक्षेपण अक्टूबर में ISRO, श्रीहरिकोटा से किया जाएगा।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

रायपुर : राज्यपाल ने दिव्यांग पुनर्वास केंद्र माना कैंप का किया अवलोकन
आज फोकस में

रायपुर : राज्यपाल ने दिव्यांग पुनर्वास केंद्र माना कैंप का किया अवलोकन

रायपुर : राज्यपाल  रमेन डेका ने “प्रारंभ” पत्रिका के विशेषांक का किया विमोचन
आज फोकस में

रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका ने “प्रारंभ” पत्रिका के विशेषांक का किया विमोचन

रायपुर : वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा का अमर स्रोत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
आज फोकस में

रायपुर : वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा का अमर स्रोत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

भारतमाला परियोजना के दो राष्ट्रीय राजमार्गों के काम मार्च-2027 तक होंगे पूरे
आज फोकस में

भारतमाला परियोजना के दो राष्ट्रीय राजमार्गों के काम मार्च-2027 तक होंगे पूरे

राजनांदगांव : प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से सरिता सोनवानी का बिजली बिल हुआ शून्य
आज फोकस में

राजनांदगांव : प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से सरिता सोनवानी का बिजली बिल हुआ शून्य

<span style=रायपुर : रायपुर की बेटी बनाएगी सैटेलाइट, कलेक्टर ने प्रेरक पुस्तक व पुष्पगुच्छ भेंट कर किया सम्मानित">
आज फोकस में

रायपुर : रायपुर की बेटी बनाएगी सैटेलाइट, कलेक्टर ने प्रेरक पुस्तक व पुष्पगुच्छ भेंट कर किया सम्मानित

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp