Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राजनांदगांव : प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से सरिता सोनवानी का बिजली बिल हुआ शून्य

ब्यूरो रिपोर्ट समय न्यूज़ लाइव

राजनांदगांव :—प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना ग्रामीण परिवारों के लिए आर्थिक बचत और ऊर्जा आत्मनिर्भरता का प्रभावी माध्यम बन रही है। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम बरगा निवासी श्रीमती सरिता सोनवानी ने अपने घर की छत में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत 3 किलोवॉट क्षमता का सोलर पैनल स्थापित किया है। जिससे उनका बिजली बिल पूरी तरह शून्य हो गया है और ऋणात्मक बिजली बिल आ रहा है। श्रीमती सरिता सोनवानी ने बताया कि उन्होंने ग्राम बरगा में योजना के तहत सबसे पहले अपने घर में सोलर पैनल स्थापित कराया है। उनके इस प्रयास से गांव के अन्य लोगों में भी योजना के प्रति जागरूकता बढ़ी है तथा कई परिवार अब सोलर पैनल लगाने के लिए रूचि दिखा रहे हैं।
श्रीमती सरिता सोनवानी ने बताया कि सोलर पैनल लगवाने से पहले उनके घर में बिजली की खपत अधिक होने के कारण गर्मी के मौसम में बिजली बिल लगभग 2 हजार रूपए प्रतिमाह तक पहुंच जाता था। बढ़ते बिजली खर्च से राहत पाने के लिए वे किसी स्थायी समाधान की तलाश में थी। इसी दौरान उन्हें ग्राम पंचायत सचिव से प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी मिली। योजना से प्रेरित होकर उन्होंने निर्धारित प्रक्रिया के तहत वेन्डर का चयन किया तथा बैंक ऋण के लिए आवेदन किया। बैंक द्वारा त्वरित प्रक्रिया पूरी करने के बाद जनवरी 2026 में उनके घर की छत पर 3 किलोवॉट क्षमता का सोलर पैनल स्थापित कर दिया गया। स्थापना के बाद उन्हें एक माह के भीतर योजना के अंतर्गत 1 लाख 8 हजार रूपए की सब्सिडी भी प्राप्त हुई, जिससे उनकी आर्थिक जिम्मेदारी काफी कम हो गई।
श्रीमती सरिता ने बताया कि सोलर पैनल का रख-रखाव बेहद सरल है और इसके संचालन में अतिरिक्त खर्च नहीं होता। सोलर पैनल लगने के बाद उनके घर का बिजली बिल शून्य हो गया है। इतना ही नहीं, उनके घर में खपत से अधिक बिजली का उत्पादन हो रहा है, जिससे अतिरिक्त यूनिट विद्युत ग्रिड में भेजी जा रही हैं। इसके बदले उन्हें भविष्य में अतिरिक्त आय भी प्राप्त होगी। उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के लिए शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना आम नागरिकों के लिए अत्यंत लाभकारी है। इससे न केवल बिजली बिल में बचत होती है, बल्कि स्वच्छ एवं पर्यावरण-अनुकूल ऊर्जा को भी बढ़ावा मिलता है।

रायपुर : राज्यपाल ने दिव्यांग पुनर्वास केंद्र माना कैंप का किया अवलोकन
आज फोकस में

रायपुर : राज्यपाल ने दिव्यांग पुनर्वास केंद्र माना कैंप का किया अवलोकन

रायपुर : राज्यपाल  रमेन डेका ने “प्रारंभ” पत्रिका के विशेषांक का किया विमोचन
आज फोकस में

रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका ने “प्रारंभ” पत्रिका के विशेषांक का किया विमोचन

रायपुर : वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा का अमर स्रोत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
आज फोकस में

रायपुर : वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा का अमर स्रोत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

भारतमाला परियोजना के दो राष्ट्रीय राजमार्गों के काम मार्च-2027 तक होंगे पूरे
आज फोकस में

भारतमाला परियोजना के दो राष्ट्रीय राजमार्गों के काम मार्च-2027 तक होंगे पूरे

<span style=राजनांदगांव : प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से सरिता सोनवानी का बिजली बिल हुआ शून्य">
आज फोकस में

राजनांदगांव : प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से सरिता सोनवानी का बिजली बिल हुआ शून्य

रायपुर : रायपुर की बेटी बनाएगी सैटेलाइट, कलेक्टर ने प्रेरक पुस्तक व पुष्पगुच्छ भेंट कर किया सम्मानित
आज फोकस में

रायपुर : रायपुर की बेटी बनाएगी सैटेलाइट, कलेक्टर ने प्रेरक पुस्तक व पुष्पगुच्छ भेंट कर किया सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp