Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अम्बिकापुर : कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ ने छात्रावास, आंगनबाड़ी केंद्रों और निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

अम्बिकापुर:—कलेक्टर विलास भोसकर एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल ने मैनपाट क्षेत्र में विभिन्न संस्थानों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आदिवासी बालक छात्रावास आश्रम असकरा, आंगनबाड़ी केंद्रों तथा निर्माणाधीन भवनों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

कलेक्टर भोसकर ने आदिवासी बालक छात्रावास आश्रम असकरा में बच्चों की सोने की पलंगों की स्थिति, मेन्यू के अनुसार भोजन व्यवस्था, किचन की साफ-सफाई, तथा भोजन प्रदाय व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने छात्रावास में बच्चों को स्वच्छ वातावरण और पोषक भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

इसके बाद कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्र मुसाखोल का निरीक्षण कर केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं और बच्चों को दिए जा रहे पोषण की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बच्चों को रेडी-टू-ईट, गरम भोजन, सतु और चना सहित सभी निर्धारित पौष्टिक आहार नियमित रूप से और गुणवत्तापूर्ण रूप से प्रदाय किए जाएं। कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों को बच्चों से संबंधित सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करने तथा मैदानी-स्तर पर उपलब्ध सुविधाओं को और बेहतर करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर भोसकर ने निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र कुनिया तथा जंगलपारा स्कूल भवन का भी अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित निर्माण एजेंसियों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए और कार्य की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा।

इस दौरान सीतापुर एसडीएम रामसिंह ठाकुर,महिला एवं बाल विकास विभाग जिला कार्यक्रम अधिकारी जे आर प्रधान, डीएमसी सर्वजीत पाठक, जनपद सीईओ कुबेर सिंह, तहसीलदार सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp