Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

विधायक गोमती साय ने तमता प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर प्लस पोलियो अभियान के तहत दो बूंद ज़िन्दगी की बच्चो को पिलाकर किया शुभारंभ

 

पत्थलगांव से सुरेश साहू की रिपोर्ट

पत्थलगांव – विधायक गोमती साय ने तमता प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में “दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत बरकरार” के संदेश के साथ सघन पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत बच्चों को पोलियो रोधी दवाई पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया।

Advertisement Box

इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित अभिभावकों से अपने बच्चों को समय पर पोलियो की खुराक दिलाने की अपील करते हुए कहा कि पोलियो मुक्त भारत का सपना सामूहिक जागरूकता और सहभागिता से ही साकार हो सकता है।

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे तक पोलियो की दवाई पहुँचाना है, ताकि आने वाली पीढ़ी स्वस्थ और सुरक्षित रह सके। विधायक गोमती साय ने अभियान से जुड़े सभी स्वास्थ्यकर्मियों और कार्यकर्ताओं को उनके समर्पित कार्य के लिए बधाई भी दी।

इस कार्यक्रम में जिला महामंत्री मनीष अग्रवाल,जिला पंचायत सदस्य,हीरावती पैंकरा जी,मंडल अध्यक्ष विशाल अग्रवाल,भाजपा के समस्त पदाधिकारीगण,जनप्रतिनिधिगण एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर अभियान को सफल बनाने और समाज में पोलियो के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया।

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp