Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गौरेला पेंड्रा मरवाही : अरपा महोत्सव आगामी 10 फरवरी को : तैयारियों के संबंध में कलेक्टर ने दिए निर्देश

ब्यूरो रिपोर्ट समय न्यूज़ लाइव

गौरेला पेंड्रा मरवाही ‘—-साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले की स्थापना दिवस पर आगामी 10 फरवरी को आयोजित होने वाले अरपा महोत्सव की तैयारी के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जीपीएम जिले की छठवीं वर्षगांठ पर आगामी 10 फरवरी को मल्टी परपज शाला मैदान पेण्ड्रा में आयोजित होने वाले अरपा महोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 300 जोड़ो का सामूहिक विवाह कार्यक्रम भी आयोजित होगा। समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में मुख्यमंत्री विषणु देव साय का आगमन प्रस्तावित है। उन्होंने समारोह के गरिमामय आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां के साथ ही विकास कार्यो पर आधारित विभागीय प्रदर्शनी लगाने की तैयारी प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न विकास कार्यो के लोकार्पण एवं भूमि पूजन तथा हितग्राही मूलक योजनाओं के तहत समाग्री वितरण की जानकारी भी उपलब्ध कराने कहा।
बैठक में कलेक्टर ने सभी जिला अधिकारियों को अपने कार्यालयों में अनिवार्य रुप से बायोमीट्रिक अटेंडेंस लागू करने और फाइलों का संचालन ई-ऑफिस के माध्यम से करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में लक्ष्य अनुरुप प्रगति लाने और पंचायत स्तर पर शिविरों का आयोजन कर छूटे हुए सभी लोगों का आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड, वय वंदना कार्ड, अपार आईडी आदि बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न शासकीय प्रयोजनों के लिए भूमि आबंटन से संबंधित प्रकरणों का शीघ्रता से निराकरण करने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री मुकेश रावटे, प्रभारी अपर कलेक्टर श्री अमित बेक सहित सभी विभागों के जिला, अनुविभाग एवं खण्ड स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री  शर्मा ने लगाई जनचौपाल
आज फोकस में

किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री शर्मा ने लगाई जनचौपाल

छत्तीसगढ़ में हीरा खनन की तैयारी तेज: एनसीएल बोर्ड का बड़ा फैसला, बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में बड़े व्यास की ड्रिलिंग को मंजूरी
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ में हीरा खनन की तैयारी तेज: एनसीएल बोर्ड का बड़ा फैसला, बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में बड़े व्यास की ड्रिलिंग को मंजूरी

सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया रमेश ज्वेलर्स में हुई चोरी का पर्दाफास
आज फोकस में

सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया रमेश ज्वेलर्स में हुई चोरी का पर्दाफास

न्यायिक कर्मचारियों के आवास गृह परिसर में हुआ पौधारोपण
आज फोकस में

न्यायिक कर्मचारियों के आवास गृह परिसर में हुआ पौधारोपण

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की पहल पर कुरुषनार में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
आज फोकस में

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की पहल पर कुरुषनार में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

नक्सल मुक्त बस्तर के नव निर्माण में समाज निभाए अग्रणी भूमिका : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
आज फोकस में

नक्सल मुक्त बस्तर के नव निर्माण में समाज निभाए अग्रणी भूमिका : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp