समय न्यूज़ लाइव के लिए इनपुट हेड माही की रिपोर्ट
गौरेला पेण्ड्रा मरवाही :—थल सेना-अग्निवीर भर्ती रैली के लिए 13 फरवरी को अधिसूचना जारी की गई है। अधिसूचना भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट
www.joinindianarmy.nic.in
पर उपलब्ध है। सेना में भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 13 फरवरी से 1 अप्रेल 2026 तक खुली रहेगी। अधिसूचना के अनुसार अग्निवीर पुरुष जनरल, तकनीकी, लिपिक-स्टोरकीपर, ट्रेडमैन (दसवीं उत्तीर्ण), ट्रेडमैन (आठवीं उत्तीर्ण), अग्निवीर महिला (सेना पुलिस) तथा स्थायी कैडर नर्सिंग असिस्टेंट, नर्सिंग असिस्टेंट (वेट) और सिपाही फार्मा के पदों पर भर्ती की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन के लिए शुल्क 250 रुपये तथा बैंक द्वारा निर्धारित शुल्क देय होगा। ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) 1 जून से 10 जून 2026 के बीच होने की संभावना है। उम्मीदवार किसी भी प्रकार की जानकारी या स्पष्टीकरण के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के पास स्थित सेना भर्ती कार्यालय, नवा रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-2965212 एवं 0771-2965214 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त विस्तृत जानकारी हेतु सेना भर्ती कार्यालय द्वारा जारी अधिसूचना का अवलोकन कर सकते हैं। जिला रोजगार कार्यालय कम्पोजिट भवन गौरेला टीकरकला मोबाइल नंबर +91-7389504991 एवं +91-9926354144 पर संपर्क कर सकते हैं।






