Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में शिकायत का त्वरित समाधान

ब्यूरो रिपोर्ट समय न्यूज़ लाइव

*परिवहन विभाग की तत्पर कार्रवाई से आवेदक को मिली आवश्यक जानकारी*

*त्वरित समाधान से संतुष्ट हुआ शिकायतकर्ता*

रायपुर,:—मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान का भरोसेमंद माध्यम बनती जा रही है। हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे नागरिकों को आवश्यक सेवाएं और जानकारी समय पर उपलब्ध हो रही है।

इसी क्रम में जिला परिवहन कार्यालय जशपुर ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में प्राप्त एक शिकायत का त्वरित निराकरण करते हुए आवेदक को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई, जिससे शिकायत का संतोषजनक समाधान हो गया।

जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से  एच.एल. भगत का आवेदन प्राप्त हुआ था। उन्होंने झारखंड राज्य के लिए वाहन पोर्टल पर ऑनलाइन अनापत्ति प्रमाण-पत्र (एनओसी) जारी करने की सुविधा उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था।

शिकायत प्राप्त होने के बाद परिवहन विभाग ने तत्काल प्रकरण की जांच कर 25 जून 2026 को आवेदक से दूरभाष पर संपर्क किया। उन्हें बताया गया कि वर्तमान में झारखंड राज्य के लिए वाहन पोर्टल पर ऑनलाइन एनओसी जारी करने की सुविधा उपलब्ध नहीं है।

विभाग द्वारा आवेदक को यह भी बताया गया कि एनओसी प्राप्त करने के लिए प्रपत्र-28, चेसिस नंबर ट्रेस, आधार कार्ड, बीमा प्रमाण-पत्र, प्रदूषण प्रमाण-पत्र, मूल पंजीयन प्रमाण-पत्र (आरसी) तथा एनसीआरबी रिपोर्ट सहित आवश्यक दस्तावेज संबंधित जिला परिवहन कार्यालय में प्रस्तुत कर ऑफलाइन प्रक्रिया के माध्यम से एनओसी प्राप्त किया जा सकता है।

पूरी जानकारी मिलने के बाद आवेदक ने समाधान पर संतोष व्यक्त किया तथा किसी प्रकार की आपत्ति नहीं जताई। जिला परिवहन अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 शासन और नागरिकों के बीच प्रभावी संवाद का सशक्त माध्यम बन रही है। हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे आम नागरिकों को समय पर आवश्यक जानकारी एवं सेवाओं का लाभ मिल रहा है। शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ निराकरण किया जा रहा है।

<span style=मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में शिकायत का त्वरित समाधान">
आज फोकस में

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में शिकायत का त्वरित समाधान

एक सप्ताह में गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 105 फरार वारंटी गिरफ्तार, 8 स्थायी और 97 गिरफ्तारी वारंट तामील
आज फोकस में

एक सप्ताह में गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 105 फरार वारंटी गिरफ्तार, 8 स्थायी और 97 गिरफ्तारी वारंट तामील

DMF मद से सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ में रिन्यूवेशन कार्य पर उठे सवाल, घटिया निर्माण का आरोप… सरकारी पैसों की बर्बादी या लापरवाही..जिम्मेदार कौन?
आज फोकस में

DMF मद से सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ में रिन्यूवेशन कार्य पर उठे सवाल, घटिया निर्माण का आरोप… सरकारी पैसों की बर्बादी या लापरवाही..जिम्मेदार कौन?

पांडुका में शराब दुकान दोबारा खोलने की मांग तेज, ग्राम सभा में सैकड़ों ग्रामीणों ने सरपंच को सौंपा आवेदन
आज फोकस में

पांडुका में शराब दुकान दोबारा खोलने की मांग तेज, ग्राम सभा में सैकड़ों ग्रामीणों ने सरपंच को सौंपा आवेदन

राजिम में अवैध रेत खनन का खेल बेखौफ, रातभर दौड़ रहे हाईवा
आज फोकस में

राजिम में अवैध रेत खनन का खेल बेखौफ, रातभर दौड़ रहे हाईवा

हथियारों का बड़ा डंप किया गया बरामद ,,तोयामेटा में छिपाई गई 24 लाख की नकदी जब्त
आज फोकस में

हथियारों का बड़ा डंप किया गया बरामद ,,तोयामेटा में छिपाई गई 24 लाख की नकदी जब्त

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp