Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ग्राम बैटरी में विवाद भड़काने वालों पर मल्हार पुलिस का शिकंजा, सात के खिलाफ कार्रवाई

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर जिले के मल्हार थाना क्षेत्र के ग्राम बैटरी में लगातार हो रहे विवाद और तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए मल्हार पुलिस ने सख्त कदम उठाया है। गांव की शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने दोनों पक्षों के सात लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया।
जानकारी के अनुसार, 24 जून 2026 को गांव में हुए विवाद के बाद एक पक्ष के जवाहरलाल कश्यप ने हनुमान प्रसाद वर्मा, बाबूलाल व अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वहीं दूसरे पक्ष से हनुमान प्रसाद वर्मा ने जवाहर कश्यप, जीवन कश्यप, दुष्यंत कश्यप और प्रेमचंद पांडे सहित अन्य लोगों के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस द्वारा दोनों मामलों में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। इसके बावजूद दोनों पक्ष लगातार एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहे, जिससे गांव में तनाव का माहौल बना रहा और शांति व्यवस्था प्रभावित होने लगी।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मल्हार पुलिस ने बाबूलाल वर्मा, नंदकुमार वर्मा, रामरतन वर्मा, मधुसूदन कश्यप, दुष्यंत कश्यप, राजेश्वर उर्फ राजा तथा प्रेमचंद पांडे के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए सभी को माननीय न्यायालय में पेश किया।
पुलिस का कहना है कि गांव में कानून व्यवस्था और आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिए भविष्य में भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में शिकायत का त्वरित समाधान
आज फोकस में

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में शिकायत का त्वरित समाधान

एक सप्ताह में गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 105 फरार वारंटी गिरफ्तार, 8 स्थायी और 97 गिरफ्तारी वारंट तामील
आज फोकस में

एक सप्ताह में गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 105 फरार वारंटी गिरफ्तार, 8 स्थायी और 97 गिरफ्तारी वारंट तामील

DMF मद से सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ में रिन्यूवेशन कार्य पर उठे सवाल, घटिया निर्माण का आरोप… सरकारी पैसों की बर्बादी या लापरवाही..जिम्मेदार कौन?
आज फोकस में

DMF मद से सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ में रिन्यूवेशन कार्य पर उठे सवाल, घटिया निर्माण का आरोप… सरकारी पैसों की बर्बादी या लापरवाही..जिम्मेदार कौन?

पांडुका में शराब दुकान दोबारा खोलने की मांग तेज, ग्राम सभा में सैकड़ों ग्रामीणों ने सरपंच को सौंपा आवेदन
आज फोकस में

पांडुका में शराब दुकान दोबारा खोलने की मांग तेज, ग्राम सभा में सैकड़ों ग्रामीणों ने सरपंच को सौंपा आवेदन

राजिम में अवैध रेत खनन का खेल बेखौफ, रातभर दौड़ रहे हाईवा
आज फोकस में

राजिम में अवैध रेत खनन का खेल बेखौफ, रातभर दौड़ रहे हाईवा

हथियारों का बड़ा डंप किया गया बरामद ,,तोयामेटा में छिपाई गई 24 लाख की नकदी जब्त
आज फोकस में

हथियारों का बड़ा डंप किया गया बरामद ,,तोयामेटा में छिपाई गई 24 लाख की नकदी जब्त

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp