Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बलौदाबाजार : देवपुर नेचर कैंप में फोटोग्राफी कार्यशाला सम्पन्न, वनकर्मियों,युवान वॉलेंटियर्स को मिला व्यावहारिक प्रशिक्षण

बलौदा बाजार से संजय प्रसाद की रिपोर्ट
बलौदा बाजार से संजय प्रसाद की रिपोर्ट

बलौदाबाजार :–वनमण्डलाधिकारी धम्मशील गणवीर के निर्देशानुसार बलौदाबाजार वनमण्डल अंतर्गत देवपुर नेचर कैंप में 18 से 19 मार्च तक वाइल्ड लाइफ एंड नेचर फोटोग्राफी वर्कशॉप का आयोजन किया गया । इस दो दिवसीय कार्यशाला में वनकर्मियों, युवान वॉलेंटियर्स एवं विद्यार्थियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यशाला में बलौदाबाजार वनमण्डल के विभिन्न परिक्षेत्रों से वनकर्मी, युवान वॉलेंटियर्स तथा एएएफटी यूनिवर्सिटी से आए छात्र-छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को फोटोग्राफी की मूल अवधारणाएँ, कैमरा एवं लेंस का उपयोग, प्रकाश की समझ, मोबाइल फोटोग्राफी तकनीक,डीएसएलआर एवं मिररलेस कैमरों के आधारभूत सिद्धांत, एक्सपोज़र ट्रायंगल, फोकस एवं कैमरा हैंडलिंग जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई।इसके साथ ही प्रकृति एवं वन्यजीव फोटोग्राफी के दौरान अवलोकन की तकनीक, फ्रेमिंग, रूल ऑफ थर्ड्स, प्राकृतिक प्रकाश का उपयोग एवं रचनात्मक कम्पोज़िशन पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रतिभागियों को नेचर ट्रेल पर ले जाकर वास्तविक परिस्थितियों में फोटोग्राफी का अभ्यास कराया गया, जिससे उन्हें प्रकृति के बीच सीखने का अनुभव प्राप्त हुआ।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp