
*गरियाबंद*:- क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक रोहित साहू जतमई एवं प्रसिद्ध धार्मिक स्थल घटारानी धाम पहुंचे, जहां उन्होंने मां के दरबार में विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने पूरे क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर विकास की कामना करते हुए प्रदेश की उन्नति के लिए भी प्रार्थना की।
मंदिर परिसर में विधायक के आगमन पर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में उपस्थित भक्तों के बीच उन्होंने श्रद्धा भाव से माता के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। इस दौरान विधायक रोहित साहू भक्ति में लीन नजर आए और सेवा गीत गाकर अपनी आस्था व्यक्त की, जिससे वहां मौजूद श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए और वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।
दौरे के दौरान विधायक ने मंदिर परिसर एवं आसपास की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने विशेष रूप से क्षेत्र में पेयजल की समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए और जल्द समाधान का भरोसा दिलाया। ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याएं विधायक के सामने रखीं, जिन पर उन्होंने सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष, जनपद सदस्य, जिला पंचायत सभापति सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर क्षेत्र में शांति, समृद्धि और विकास की कामना की।
विधायक रोहित साहू का यह दौरा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक रहा, बल्कि जनसंपर्क और जनसेवा का भी महत्वपूर्ण हिस्सा साबित हुआ। उन्होंने आमजन से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और त्वरित निराकरण का भरोसा दिलाया, जिससे लोगों में विश्वास और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

जतमई व घटारानी धाम पहुंचे विधायक रोहित साहू, माता के दरबार में झुके सेवा गीत गाकर जताई आस्था">








