Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

विदेशी निवेश के नाम पर 3.13 करोड़ की ठगी, बिलासपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर :—थाना चकरभाठा क्षेत्र में विदेशी निवेश और डिमांड ड्राफ्ट के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले एक आरोपी को बिलासपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में आरोपी द्वारा व्हाट्सएप, फर्जी ईमेल आईडी एवं बैंकिंग प्रक्रिया का दुरुपयोग कर सुनियोजित तरीके से ठगी को अंजाम दिया गया

क्या है पूरा मामला

प्रार्थी ने थाना चकरभाठा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि जनवरी-फरवरी 2024 में उसे एक विदेशी नंबर से व्हाट्सएप संदेश प्राप्त हुआ, जिसमें स्वयं को ग्रेट ब्रिटेन निवासी “डॉ. लोव्हीत” बताया गया। इसके बाद “ग्रेस डेविड” नामक महिला से संपर्क कराया गया, जिसने भारत में कैंसर अस्पताल, ब्लाइंड इंस्टिट्यूट, रियल एस्टेट एवं लॉ कॉलेज में लगभग 500 करोड़ रुपये निवेश का प्रस्ताव दिया।

झांसे में लेकर मांगे पैसे

आरोपियों ने प्रार्थी को पार्टनर बनाने का लालच देकर प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करवाई और लगातार संपर्क में रहे। 10 जून 2024 को महिला के भारत आगमन एवं स्कॉटलैंड बैंक से जारी करीब 103 करोड़ रुपये के डिमांड ड्राफ्ट के क्लियरेंस के नाम पर विभिन्न बहानों से रकम मांगी गई।
एंबेसी, बैंक, प्रवर्तन निदेशालय, आरबीआई एवं कस्टम प्रक्रियाओं के नाम पर लगातार पैसे लिए जाते रहे।

3 करोड़ 13 लाख से अधिक की ठगी

प्रार्थी ने 31 जुलाई 2024 तक अपने एवं परिवार के खातों से आरटीजीएस व ऑनलाइन माध्यम से पहले लगभग 11.50 लाख रुपये तथा बाद में आरोपी के खाते में किस्तों में कुल 3 करोड़ 13 लाख 13 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए।
आरोपी की गिरफ्तारी व जप्ती
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी नवीन जून (34 वर्ष), निवासी सोनीपत (हरियाणा), वर्तमान देवरी खुर्द, बिलासपुर को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से थार एवं वेन्यू वाहन, मोबाइल फोन, टैबलेट और लैपटॉप जप्त किए गए हैं।

फर्जी ईमेल से रची साजिश

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने अपने मोबाइल से फर्जी ईमेल आईडी बनाकर खुद को बैंक, एंबेसी और अन्य संस्थाओं का अधिकारी बताकर प्रार्थी को भ्रमित किया। आरोपी पहले बैंक में डायरेक्ट सेलिंग एजेंट रह चुका है और उसने अपनी बैंकिंग जानकारी का दुरुपयोग कर इस ठगी को अंजाम दिया।

आगे की कार्रवाई जारी

पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया है। मामले में अन्य आरोपियों की संलिप्तता की भी संभावना है, जिनकी पहचान कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अंबिकापुर में होगा राज्य स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम
आज फोकस में

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अंबिकापुर में होगा राज्य स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम

मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार  पंकज झा और मुख्यमंत्री के सलाहकार आर. कृष्णा दास ने किया सीएम हेल्पलाइन 1076 एवं सेवा सेतु की कार्यप्रणाली का विस्तृत अवलोकन
आज फोकस में

मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा और मुख्यमंत्री के सलाहकार आर. कृष्णा दास ने किया सीएम हेल्पलाइन 1076 एवं सेवा सेतु की कार्यप्रणाली का विस्तृत अवलोकन

जन्मदिन पर विशेष न्योता भोज का आयोजन प्रेरणात्मक कार्य :- टण्डन
आज फोकस में

जन्मदिन पर विशेष न्योता भोज का आयोजन प्रेरणात्मक कार्य :- टण्डन

उपका में शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास से संपन्न, बच्चों का तिलक लगाकर किया स्वागत
आज फोकस में

उपका में शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास से संपन्न, बच्चों का तिलक लगाकर किया स्वागत

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि 23 किस्त जारी,,होगी किसानों की आय में वृद्धि
आज फोकस में

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि 23 किस्त जारी,,होगी किसानों की आय में वृद्धि

रक्सा में उमड़ा जनसैलाब, सरपंच प्रकाश चंदनिहा के पुनः पदग्रहण पर ऐतिहासिक स्नेह-आशीर्वाद रैली संपन्न
आज फोकस में

रक्सा में उमड़ा जनसैलाब, सरपंच प्रकाश चंदनिहा के पुनः पदग्रहण पर ऐतिहासिक स्नेह-आशीर्वाद रैली संपन्न

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp