Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पुराना बस स्टैंड में चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, हथियार जब्त

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर चाकू से हमला और तोड़फोड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से धारदार चाकू और हथौड़ी भी जब्त की गई है।
मामला पुराना बस स्टैंड क्षेत्र का है, जहां प्रार्थी सुजीत पाण्डेय ने थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 2 अप्रैल 2026 को आरोपी अनुराग कश्यप ने पुरानी रंजिश के चलते उसे गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं, आरोपी ने चाकू लेकर उसे दौड़ाया, जिससे डरकर प्रार्थी अपने घर भाग गया।
इसके बाद आरोपी अनुराग कश्यप प्रार्थी के घर पहुंचा और दरवाजे पर लात मारते हुए हाथ में हथौड़ी लेकर उसकी बुलेट मोटरसाइकिल में तोड़फोड़ कर मौके से फरार हो गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए सिटी कोतवाली पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।
पुलिस ने अपराध क्रमांक 216/26 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी के घर दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू और हथौड़ी को जब्त करते हुए आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ी हैं।
फिलहाल आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp