Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बेलगहना वन परिक्षेत्र की बड़ी कार्यवाही से थर-थर कांप रहे हैं लकड़ी तस्कर

“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”
“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”

वन परिक्षेत्र के अधिकारी के द्वारा घर में घुसकर की गई कार्रवाई 

 

वन परिक्षेत्र अधिकारी देव सिंह मरावी ने कहा कि लगातार कार्यवाही जारी रहेगी

वनमण्डल अधिकारी बिलासपुर के निर्देशानुसार उड़नदस्ता बिलासपुर वनमण्डल की टीम मुखबिर से प्राप्त अवैध रूप से आरा संचालित होने की सूचना के आधार पर बेलगहना परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम करही कछार निवासी आरोपी सुरेश बघेल पिता घासीराम बघेल के घर पहुंची एवं बेलगहना परिक्षेत्र के अधिकारी कर्मचारी के सहयोग से आरोपी सुरेश बघेल के घर सर्च करने पहुंची। आरोपी सुरेश बघेल के घर अंदर दबिश देखकर वहां पर चल रहे सागौन व बीजा इमरती काष्ठ का अवैध चिरान बनाने की गतिविधि में शामिल दो श्रमिक 1. श्रवण कुमार वल्द रामेश्वर सूर्यवंशी 2.ज्ञानेंद्र वल्द मुखीराम सूर्यवंशी निवासी भेड़ी मुड़ा, रतनपुर को मौके पर चिरान करते पाया एवं मुख्य आरोपी सुरेश बघेल पिता घासीराम बघेल मौके पर उपस्थित नहीं पाया। आरोपी सुरेश के घर से जांच पर 04 नग सागौन स्लीपर व बीजा के 20 नग स्लीपर कुल 24 नग स्लीपर =0.225 घन मीटर काष्ठ वनोपज सहित बढ़ाई समान में शिकंजा , रमदा , ड्रिल मशीन, ग्राइंडर, राउटर, हाथ आरी 2 नग , बसूला 2 नग, बिंधना 5 नग,लोहे का गुनिया को जप्त किया गया एवं सभी जप्त सामग्री को कार्टिंग चालान से वन विश्राम गृह बेलगहना लाया गया व प्रकरण में लिप्त दो सहयोगियों का बयान दर्ज कराया गया।आरोपी सुरेश बघेल के खिलाफ नामजद वन अपराध प्रकरण दर्ज किया गया है।
उक्त संयुक्त कार्यवाही में उड़नदस्ता बिलासपुर की टीम एवं वन विभाग बेलगहना के परिक्षेत्र अधिकारी  देव सिंह मरावी, परिक्षेत्र सहायक शिव कुमार पैकरा
बी.एफ.ओ. पंकज कुमार साहू,सोमप्रकाश जयसिन्धु, शक्ति यादव वन चोकीदार रामफल गोंड, की विशेष योगदान रहा।

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp