Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

प्रेमी ने गला दबाकर की हत्या, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी

पोड़ी उपरोड़ा से नंद यादव की रिपोर्ट
पोड़ी उपरोड़ा से नंद यादव की रिपोर्ट

कोरबा :—पसान थाना क्षेत्र में अज्ञात महिला की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने मृतिका के प्रेमी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बहखाभर्रा जंगल में महुआ पेड़ के पास एक महिला का शव मिलने की सूचना पर थाना पसान में मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान मृतिका की पहचान जयकुंवर (उम्र 30-35 वर्ष) निवासी कुम्हारीसानी के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध पाए जाने पर पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और गवाहों के बयान के आधार पर जांच तेज की।

सीसीटीवी फुटेज में मृतिका को आरोपी सुकदेव करियाम के साथ मोटरसाइकिल पर जाते हुए देखा गया। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की।
पूछताछ में आरोपी सुकदेव करियाम ने बताया कि वह मृतिका को जंगल ले गया था, जहां विवाद होने पर गुस्से में आकर उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

इस पूरे मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले एवं एसडीओपी विजय सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चन्द्रपाल खांडे व टीम द्वारा किया गया। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्य, गवाहों से पूछताछ और सतत निगरानी के जरिए आरोपी तक पहुंच बनाकर मामले का जल्द खुलासा किया।

बिजली विभाग के शासकीय कार्यक्रम में स्थानीय विधायक की उपेक्षा, कांग्रेसियों में रोष
आज फोकस में

बिजली विभाग के शासकीय कार्यक्रम में स्थानीय विधायक की उपेक्षा, कांग्रेसियों में रोष

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने पद्मश्री जागेश्वर यादव के जीवन पर आधारित पुस्तक “बिरहोर जननायक” का किया विमोचन
आज फोकस में

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्मश्री जागेश्वर यादव के जीवन पर आधारित पुस्तक “बिरहोर जननायक” का किया विमोचन

“जाको राखे साइयां, मार सके ना कोई” छत से गिरी मासूम ज़ाहिरा सुरक्षित, तत्परता से बची जान
आज फोकस में

“जाको राखे साइयां, मार सके ना कोई” छत से गिरी मासूम ज़ाहिरा सुरक्षित, तत्परता से बची जान

सनातन है हम तो गौ माता की रक्षा करना हमारा दायित्व ,,,,आशुतोष तिवारी
आज फोकस में

सनातन है हम तो गौ माता की रक्षा करना हमारा दायित्व ,,,,आशुतोष तिवारी

30 अप्रैल तक सभी अपूर्ण आवास पूरे करें: कलेक्टर संजय अग्रवाल का सख्त निर्देश
आज फोकस में

30 अप्रैल तक सभी अपूर्ण आवास पूरे करें: कलेक्टर संजय अग्रवाल का सख्त निर्देश

जनसमस्या निवारण शिविरों का कैलेंडर जारी: 16 अप्रैल से जिलेभर में शुरू होगा अभियान
आज फोकस में

जनसमस्या निवारण शिविरों का कैलेंडर जारी: 16 अप्रैल से जिलेभर में शुरू होगा अभियान

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp