
नगर के रामनगर टिकरीपारा वार्ड क्रमांक 3 स्कूल में न्योता भोजन कार्यक्रम रखा गया जिसमें प्रिंसिपल मैडम नीमा ठाकुर जी के बेटी कुमार वैष्णवी ठाकुर के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर वार्ड पार्षद कोमल सिंह ठाकुर मोहल्ले के सम्मानित जैन एवं स्कूल समिति के द्वारा नेता भोज का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें स्कूल के सभी बच्चों को स्वादिष्ट भोजन खिलाकर बच्चों के पढ़ाई और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ यह कार्यक्रम चलाया गया जिसमें सभी बच्चों ने मुस्कुराते हुए स्वादिष्ट भोजन एवं जन्म उत्सव में शामिल
जन्मदिन बना समाज सेवा का पर्व समाज सेविका नेहा सोन और सहायक शिक्षक नीमा ठाकुर ने बच्चों संग पौष्टिक आहार वितरित कर खुशियां बांटीं।
पार्षद कोमल सिंह के मार्गदर्शन में यह पहल वार्ड वासियों को सामाजिक सरोकार से जुड़ने के लिए प्रेरित कर रही है सरकारी स्कूलों के मिड-डे मील में पोषण की गुणवत्ता बढ़ाना, समुदाय के बीच अपनेपन की भावना विकसित करना और सभी बच्चों में समानता को बढ़ावा देना। स्वैच्छिक भागीदारी: यह पूरी तरह से स्वैच्छिक है, जहां कोई भी नागरिक, संगठन या जनप्रतिनिधि अपनी खुशियां बच्चों के साथ बांट सकता है।
अतिरिक्त पोषण: न्योता भोजन नियमित मिड-डे मील के अलावा दिया जाने वाला एक पूरक पोषण है, जो पोषक तत्वों से भरपूर हो सकता है।
लोग अपनी शादी की सालगिरह, जन्मदिन, या पूर्वजों की याद में यह आयोजन कर सकते हैं। प्यह कार्यक्रम, जो छत्तीसगढ़ के स्कूलों में सामुदायिक सहभागिता का एक मजबूत उदाहरण बन गया है, बच्चों के लिए स्वस्थ और खुशहाल माहौल तैयार करता है। न्योता भोज कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएँ और लाभ:

सामुदायिक जुड़ाव: यह कार्यक्रम समाज को शिक्षा से जोड़ता है, जिससे स्कूल और समुदाय के बीच तालमेल बेहतर होता है। पोषण में वृद्धि: बच्चों को नियमित दाल-चावल-सब्जी के अलावा खीर, पूरी, फल,मिठाई, चिक्की और अंकुरित अनाज जैसी पौष्टिक चीजें मिलती हैं। सम्मान: दानदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए स्कूल की प्रार्थना सभा या वार्षिक उत्सव में सम्मानित किया जाता है। न्योता भोजन कार्यक्रम में उपस्थित रहे वार्ड पार्षद कोमल सिंह ठाकुर नीमा ठाकुर भाजपा मंडल अध्यक्ष नैनलाल साहू रानू ठाकुर राधा ठाकुर किरण ठाकुर बेदिया निर्मलकर संतोष जयसवाल सोनु ठाकुर शेखर सिंह खान सर राठौर मेम चन्र्द मेम सहित बड़ी सँख्या में बच्चे उपस्थित रहे








