Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भीषण गर्मी में बड़ी राहत: दोपहर 12 से 4 बजे तक सिग्नल रहेंगे बंद

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर:– भीषण गर्मी और लू से राहत देने के लिए यातायात पुलिस बिलासपुर ने अहम पहल की है। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर 17 अप्रैल 2026 से प्रतिदिन दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों के ट्रैफिक सिग्नल अस्थायी रूप से बंद रखे जाएंगे।
इस निर्णय का उद्देश्य महिलाओं, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों, बीमार एवं आमजन को तेज धूप में सिग्नल पर रुकने से बचाना है, ताकि उन्हें लू और गर्मी से राहत मिल सके। यातायात पुलिस ने बताया कि इस दौरान भी सुचारू आवागमन बनाए रखने के लिए चौक-चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहेगा।


पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि सिग्नल बंद रहने के बावजूद यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षा मानकों का ध्यान रखें। साथ ही चौक-चौराहों पर महिलाओं, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों व दिव्यांगों को प्राथमिकता देते हुए उन्हें सुरक्षित रूप से सड़क पार कराने में सहयोग करें।
यातायात पुलिस ने यह भी कहा है कि भीषण गर्मी में यात्रा करते समय स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बरतें और किसी भी परेशानी की स्थिति में मौके पर तैनात यातायात पुलिस से संपर्क करें, ताकि तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp