Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पोषण आहार से बिगड़ी बच्चों की तबीयत, विधायक पहुंचे अस्पताल

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

रतनपुर….कोटा क्षेत्र के ग्राम करहीकछार में आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है, जहां पोषण आहार खाने के बाद 5 बच्चे बीमार हो गए। सूचना मिलते ही विधायक अटल श्रीवास्तव मौके पर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।दरअसल, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ग्राम बेलगहना में भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल थे।

इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि ग्राम करहीकछार के आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण आहार खाने के बाद 5 बच्चों की हालत बिगड़ गई है।सूचना मिलते ही विधायक अटल श्रीवास्तव तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलगहना पहुंचे और भर्ती बच्चों का हालचाल जाना परिजनों के अनुसार, आंगनबाड़ी में पूरक पोषण आहार खाने के बाद बच्चों को उल्टी और दस्त की शिकायत शुरू हो गई,

जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया विधायक ने मौके पर मौजूद डॉक्टरों को बच्चों का जल्द से जल्द बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और स्थिति पर नजर बनाए रखने को कहा।

इस दौरान विधायक के साथ विधायक प्रतिनिधि शिवदत्त पांडे, शिवदत्त निर्मलकर, ब्लॉक अध्यक्ष अश्वनी उद्देश्य, उपसरपंच अमित गुप्ता, गणेश कश्यप और राम गंधर्व सहित अन्य लोग मौजूद रहे।फिलहाल सभी बच्चों का इलाज जारी है और स्वास्थ्य विभाग मामले की जांच में जुट गया है।

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp