
रतनपुर में हजरत सैयद मूसा शहीद रहमतुल्लाह अलैह का 96वां सालाना उर्स बड़े ही अकीदत और एहतराम के साथ मनाया जाएगा। इस पवित्र मौके पर दूर-दूर से जायरीन दरगाह पहुंचकर अपनी हाजिरी देंगे और अमन-चैन की दुआ करेंगे।29 मई, जुम्मा: उर्स की शुरुआत शाही संदल और चादर पेशी के साथ होगी, जिसमें अकीदतमंद बड़ी संख्या में शामिल होंगे।30 मई,शनिवार महफिल-ए-कव्वाली का आयोजन किया जाएगा,जिसमें मशहूर कव्वाल गुलाम हबीब पेंटर अपनी सूफियाना कलाम पेश कर माहौल को रूहानी बना देंगे। 31 मई,सुबह 5 बजे: उर्स का समापन कुल की फातिहा के साथ किया जाएगा, जहां सभी के लिए खास दुआएं मांगी जाएंगी।इस पूरे कार्यक्रम का आयोजन यंग इंतजामिया कमेटी मुस्लिम जमात रतनपुर द्वारा किया जा रहा है,जो हर साल की तरह इस बार भी बेहतर इंतजामों में जुटी हुई है। उर्स के इस मुबारक मौके पर सभी अकीदतमंदों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।

रतनपुर में 96वां सालाना उर्स: हजरत सैयद मूसा शहीद रह. की दरगाह पर अकीदतमंदों का जुटेगा सैलाब">








