Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अमितेश शुक्ल की कार्यशैली से प्रभावित होकर युवाओं का कांग्रेस की ओर रुझान, फिंगेश्वर में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने थामा हाथ

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

*गरियाबंद*:- संगठन सृजन अभियान के तहत फिंगेश्वर मंडल में आयोजित एक दिवसीय बैठक में कांग्रेस पार्टी को बड़ा संगठनात्मक बल मिला। पूर्व पंचायत मंत्री अमितेश शुक्ल की कार्यशैली और कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित होकर नगरीय निकाय चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी रहे कई युवा नेताओं सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
बैठक के दौरान बूथ क्रमांक 68 और 70 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से छगन रात्रे को बूथ क्रमांक 68 का अध्यक्ष तथा भोलाराम कोसरे को बूथ क्रमांक 70 का अध्यक्ष चुना गया। वहीं वार्ड स्तर पर भी नियुक्तियां करते हुए वार्ड क्रमांक 9 में युवराज सिन्हा, वार्ड 10 में मोहन मांडले, वार्ड 11 में अजय बंजारे और वार्ड 12 में युगल रात्रे को अध्यक्ष बनाया गया। साथ ही प्रत्येक बूथ और वार्ड में 12-12 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया गया।


कार्यक्रम में निर्दलीय प्रत्याशी रहे दीपक साहू, आनंद सोनवानी, मोहन मांडले, बलराम भारती सहित किशोर मांडले, अजय बंजारे, यमन मारकंडे, अमरदास निराला और अन्य युवा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ली। मंडल अध्यक्ष तेजेश यदू ने सभी नवप्रवेशी कार्यकर्ताओं का कांग्रेस गमछा पहनाकर स्वागत किया।


नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र सूर्यवंशी ने कहा कि नए साथियों के जुड़ने से संगठन को मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। वहीं ब्लॉक कांग्रेस सचिव राजऋषि टंडन ने उम्मीद जताई कि सभी कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाते हुए क्षेत्र के विकास और जनसेवा में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।


इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष तेजेश यदू, नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र सूर्यवंशी, जिला कांग्रेस महामंत्री कमल यदू, सेक्टर अध्यक्ष मनोज सोनवानी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बिलासपुर में पारा 43°C, रेलवे स्टेशन पर पानी की फुहारें:रायपुर में 44 डिग्री पार जा सकता है टेम्प्रेचर, गर्मी से राहत नहीं
आज फोकस में

बिलासपुर में पारा 43°C, रेलवे स्टेशन पर पानी की फुहारें:रायपुर में 44 डिग्री पार जा सकता है टेम्प्रेचर, गर्मी से राहत नहीं

कोटा महिला बाल विकास परियोजना में भ्रष्टाचार के आरोप, जांच दल पर भी उठे सवाल
आज फोकस में

कोटा महिला बाल विकास परियोजना में भ्रष्टाचार के आरोप, जांच दल पर भी उठे सवाल

पचपेड़ी प्रेस क्लब का शपथ समारोह संपन्न, भवन निर्माण हेतु 10 लाख की घोषणा विधायक दिलीप लहरिया
आज फोकस में

पचपेड़ी प्रेस क्लब का शपथ समारोह संपन्न, भवन निर्माण हेतु 10 लाख की घोषणा विधायक दिलीप लहरिया

तखतपुर में RSS का प्राथमिक शिक्षा वर्ग सम्पन्न, 104 शिक्षार्थियों ने लिया प्रशिक्षण
आज फोकस में

तखतपुर में RSS का प्राथमिक शिक्षा वर्ग सम्पन्न, 104 शिक्षार्थियों ने लिया प्रशिक्षण

<span style=अमितेश शुक्ल की कार्यशैली से प्रभावित होकर युवाओं का कांग्रेस की ओर रुझान, फिंगेश्वर में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने थामा हाथ">
आज फोकस में

अमितेश शुक्ल की कार्यशैली से प्रभावित होकर युवाओं का कांग्रेस की ओर रुझान, फिंगेश्वर में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने थामा हाथ

10 लाख के गांजे के साथ मध्य प्रदेश के तीन तस्कर गिरफ्तार
आज फोकस में

10 लाख के गांजे के साथ मध्य प्रदेश के तीन तस्कर गिरफ्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp