Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पचपेड़ी प्रेस क्लब का शपथ समारोह संपन्न, भवन निर्माण हेतु 10 लाख की घोषणा विधायक दिलीप लहरिया

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

सीपत,,,,पचपेड़ी प्रेस क्लब का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को स्थानीय रेस्ट हाउस में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया उपस्थित रहे।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक दिलीप लहरिया ने पचपेड़ी प्रेस क्लब के भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में अब तीन तहसील—पचपेड़ी, मस्तूरी और सीपत—हो चुके हैं, और तीनों स्थानों पर प्रेस क्लब की स्थापना होना क्षेत्र के लिए सकारात्मक पहल है। उन्होंने बताया कि उनकी प्राथमिकता शुरू से ही प्रत्येक तहसील में एक-एक प्रेस क्लब स्थापित कराने की रही है, जो अब पूरी हो चुकी है।


इस अवसर पर अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद शर्मा ने कहा कि पत्रकार सुरक्षा कानून लागू हो चुका है और सभी पत्रकारों को एकजुट होकर अपने अधिकारों की रक्षा करनी चाहिए। उन्होंने पत्रकारों की एकता पर बल देते हुए संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत प्रतिनिधि चंद्र प्रकाश सूर्या ,जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि खिलावन पटेल, जनपद सभापति प्रतिनिधि नरेंद्र नायक, पचपेड़ी सरपंच चंद्र प्रकाश कुर्रे सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


कार्यक्रम में सरपंच पचपेड़ी सरपंच ने ने कहा कि अब जब पचपेड़ी, मस्तूरी और सीपत तीनों जगह प्रेस क्लब स्थापित हो चुके हैं, तो सभी पत्रकारों को अपने-अपने क्षेत्र में रहकर सक्रिय पत्रकारिता करनी चाहिए। साथ ही आश्वासन दिया गया कि पचपेड़ी प्रेस क्लब को जल्द ही भूमि उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे भवन निर्माण का कार्य शुरू हो सके।
कार्यक्रम में पचपेड़ी व्यापारी संघ के अध्यक्ष सुरेश खटकर, उपाध्यक्ष रमेश सूर्यकांत, सरपंच सुरेश पटेल, खेमराज पटेल, मनहरण बंजारे, मनीष शर्मा, प्रीति सोनी, वरिष्ठ पत्रकार संतोष ठाकुर, अजीत राठौर, दुर्गा प्रजापति, सीपत प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रदीप पाण्डेय ,रियाज अशरफी, ओम गोस्वामी, दिनेश पाटले, पचपेड़ी प्रेस क्लब अध्यक्ष रमेश कैवर्य, रूपचंद राय, मिथलेश साहू, संजय निषाद, अमर यादव, शिवचरण भास्कर, मानाराम यादव, शांतनु कुर्रे, महेंद्र सिंह राय, भवानी राय सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

<span style=पचपेड़ी प्रेस क्लब का शपथ समारोह संपन्न, भवन निर्माण हेतु 10 लाख की घोषणा विधायक दिलीप लहरिया">
आज फोकस में

पचपेड़ी प्रेस क्लब का शपथ समारोह संपन्न, भवन निर्माण हेतु 10 लाख की घोषणा विधायक दिलीप लहरिया

तखतपुर में RSS का प्राथमिक शिक्षा वर्ग सम्पन्न, 104 शिक्षार्थियों ने लिया प्रशिक्षण
आज फोकस में

तखतपुर में RSS का प्राथमिक शिक्षा वर्ग सम्पन्न, 104 शिक्षार्थियों ने लिया प्रशिक्षण

अमितेश शुक्ल की कार्यशैली से प्रभावित होकर युवाओं का कांग्रेस की ओर रुझान, फिंगेश्वर में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने थामा हाथ
आज फोकस में

अमितेश शुक्ल की कार्यशैली से प्रभावित होकर युवाओं का कांग्रेस की ओर रुझान, फिंगेश्वर में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने थामा हाथ

10 लाख के गांजे के साथ मध्य प्रदेश के तीन तस्कर गिरफ्तार
आज फोकस में

10 लाख के गांजे के साथ मध्य प्रदेश के तीन तस्कर गिरफ्तार

महिला आरक्षण पर घमासान: “बीजेपी भ्रम फैला रही, हार के डर से परिसीमन का खेल” — अमितेश शुक्ल
आज फोकस में

महिला आरक्षण पर घमासान: “बीजेपी भ्रम फैला रही, हार के डर से परिसीमन का खेल” — अमितेश शुक्ल

रिवरव्यू में नगर सेना का भव्य फायर शो, आमजन ने सीखी आग बुझाने की तकनीक
आज फोकस में

रिवरव्यू में नगर सेना का भव्य फायर शो, आमजन ने सीखी आग बुझाने की तकनीक

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp