Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रिवरव्यू में नगर सेना का भव्य फायर शो, आमजन ने सीखी आग बुझाने की तकनीक

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर:— अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत नगर सेना द्वारा रिवरव्यू तट पर भव्य ‘फायर शो’ और मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक चल रहे जागरूकता अभियान का हिस्सा है, जो पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के दिशा-निर्देशों में आयोजित किया जा रहा है।


कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को आगजनी की स्थिति में सजग और आत्मनिर्भर बनाना रहा।

इस दौरान नगर सेना के जवानों ने गैस सिलेंडर में आग लगने पर उसे सुरक्षित तरीके से बुझाने का लाइव प्रदर्शन किया। गीले बोरे जैसी सरल तकनीक से आग पर काबू पाने की विधि बताई गई।


मॉक ड्रिल की खास बात यह रही कि मौके पर मौजूद लोगों ने स्वयं भाग लेकर आग बुझाने का अभ्यास किया। इससे लोगों में आत्मविश्वास बढ़ा और आपात स्थिति से निपटने की समझ विकसित हुई। साथ ही फायर एक्सटिंगुइशर के सही उपयोग की जानकारी और प्रशिक्षण भी दिया गया।


अग्निशमन सेवा सप्ताह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों और सहयोगियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने उनकी सराहना करते हुए भविष्य में भी जनसेवा के लिए प्रेरित किया।


जिला सेनानी दीपांकुर नाथ, सीएसपी गगन कुमार सहित अधिकारियों ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आगजनी जैसी घटनाओं में सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है।

उन्होंने अपील की कि आग लगने की स्थिति में तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दें और प्राथमिक बचाव के उपायों की जानकारी रखें


कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह, पंकज पटेल, राम गोपाल करियारे, सीएसपी निमितेश सिंह, डीएसपी मंजुला केरकेट्टा सहित नगर सेना और पुलिस विभाग के अधिकारी एवं जवान बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

<span style=रिवरव्यू में नगर सेना का भव्य फायर शो, आमजन ने सीखी आग बुझाने की तकनीक">
आज फोकस में

रिवरव्यू में नगर सेना का भव्य फायर शो, आमजन ने सीखी आग बुझाने की तकनीक

बाल भारती पब्लिक स्कूल में बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने दिया करियर मार्गदर्शन
आज फोकस में

बाल भारती पब्लिक स्कूल में बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने दिया करियर मार्गदर्शन

जनपद सदस्य ने पुलिस व एनटीपीसी पर लगाए आरोप, एसएसपी से की निष्पक्ष जांच की मांग, कोर्ट जाने की चेतावनी
आज फोकस में

जनपद सदस्य ने पुलिस व एनटीपीसी पर लगाए आरोप, एसएसपी से की निष्पक्ष जांच की मांग, कोर्ट जाने की चेतावनी

स्पेस ऑन व्हील्स” बना जशपुर के बच्चों के लिए अंतरिक्ष ज्ञान का चलता-फिरता विद्यालय
आज फोकस में

स्पेस ऑन व्हील्स” बना जशपुर के बच्चों के लिए अंतरिक्ष ज्ञान का चलता-फिरता विद्यालय

गरियाबंद में प्रशासनिक फेरबदल: अंजली खलखो जिला कार्यालय अटैच, विशाल महाराणा को छुरा एसडीएम का अतिरिक्त प्रभार
आज फोकस में

गरियाबंद में प्रशासनिक फेरबदल: अंजली खलखो जिला कार्यालय अटैच, विशाल महाराणा को छुरा एसडीएम का अतिरिक्त प्रभार

रिश्वतखोरी के आरोप में पटवारी खेमचंद साहू निलंबित
आज फोकस में

रिश्वतखोरी के आरोप में पटवारी खेमचंद साहू निलंबित

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp